चंडीगढ़। शराब नीति केस में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पंजाब के CM भगवंत मान जल्दी ही मुलाकात करेंगे। सूत्रों से पता चला है कि उन्हें तिहाड़ जेल प्रबंधन ने मुलाकात की अनुमति दे दी है। इसे मुलाकात जंगला बताया गया। इस मुलाकात में एक लोहे की जाली रहेगी, जो जेल के अंदर एक कमरे में कैदी को आगंतुक से अलग करेगी। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। इससे पहले बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से तिहाड़ जेल के अधिकारियों को पत्र लिखा गया था। साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात का समय मांगा है। सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल वैसे दोनों ही आप के बडे़ नेता हैं, लेकिन दोनों के पारिवारिक रिश्ते भी काफी मधुर हैं। यह बात खुद सीएम भगवंत मान मीडिया के सामने रख चुके हैं। सीएम ने बताया था कि उनके पिता की साल 2011 में मौत हो गई थी। ऐसे में शादी के समय जो रस्में पिता की तरफ से निभाई जानी थीं, वह खुद अरविंद केजरीवाल की तरफ से निभाई गई थीं। वहीं, अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद भगवंत मान के घर बेटी पैदा हुई है। ऐसे में जब केजरीवाल को इस बारे में पता चला तो उन्होंने अपनी पेशी के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम भगवंत मान को बधाई दी।
Cm-Bhagwant-Mann-Will-Be-Able-To-Meet-Kejriwal-Permission-Received-From-Tihar-Jail-Letter-Was-Written-On-Behalf-Of-Cmo