चंडीगढ़। क्रिकेटर व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर कैंसर को मात देने में जुटी हुई है। उनका यमुनानगर स्थित डॉ. वरियाम सिंह अस्पताल में वीरवार शाम सफल ऑपरेशन हुआ है। करीब साढ़े तीन घंटे यह ऑपरेशन चला है। पता चला है शाम पांच बजे उनका ऑपरेशन शुरू हुआ था। ऑपरेशन के बाद वह ठीक है। वहीं, अब नवजोत सिंह सिद्धू ने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा है "दुर्लभतम मेटास्टेसिस के लिए ऑपरेशन - साढ़े तीन घंटे तक चला... प्रभावित त्वचा को हटा दिया गया और फ्लैप के साथ पुनर्निर्माण किया गया... उसका संकल्प दृढ़ है, मुस्कान उसके चेहरे से कभी नहीं छूटती - साहस, आपका नाम नोनी है... डॉ. रूपिंदर शीघ्र स्वस्थ होने की उम्मीद करते हैं। पहले चर्चा थी कि नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी पटियाला से चुनाव लड़ेंगी। करीब दो महीने पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने साफ कर दिया था कि वह चुनाव नहीं लडे़ंगी। सिद्धू ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि इस तरह की अटकलों पर विराम लगना चाहिए। पत्नी (डॉ. नवजोत कौर) का अभी भी कैंसर का इलाज चल रहा है, जो कुछ महीनों तक चलेगा। इन परिस्थितियों में एकमात्र ध्यान उनके स्वास्थ्य और स्वास्थ्य लाभ पर होगा। उनके बारे में किसी भी अटकल पर विराम लगना चाहिए।"
Navjot-Sidhus-Wife-Had-A-Successful-Operation-She-Is-Fighting-The-Battle-Against-Cancer-The-Surgery-Lasted-For-Three-And-A-Half-Hours-She-Herself-Gave-Information