September 19, 2026 08:54:05
खन्ना में Cm मान ने रोका काफ़िला: लोगों से पारिवारिक माहौल में की बातें, बोले- केजरीवाल की गिरफ्तारी

खन्ना में Cm मान ने रोका काफ़िला: लोगों से पारिवारिक माहौल में की बातें, बोले- केजरीवाल की गिरफ्तारी भाजपा का कफन

Apr6,2024 | Enews Team | Khanna

खन्ना। सीएम भगवंत मान अकसर अपने अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। शनिवार को सीएम भगवंत मान जब चंडीगढ़ से मोगा के लिए निकले तो लुधियाना-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर कई जगह उन्होंने अपना काफ़िला रोका। खन्ना में समराला और दोराहा शहरों में काफ़िला रोका गया। मान की एक झलक पाने के लिए सड़कों किनारे खड़े लोगों से पारिवारिक माहौल में बातें कीं। बातों बातों में विरोधियों पर तंज कसे और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्रियों पर भी निशाने साधे। सीएम मान ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि भाजपा दिल्ली के सीएम और आप के सुप्रीमो को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन केजरीवाल के करोड़ों प्रशंसकों के दिलों में बस चुकी उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करेगी। केजरीवाल की गिरफ्तारी भाजपा की कफन में आखिरी कील साबित होगी। 4 जून को लोक सभा के नतीजे सबके सामने होंगे। पंजाब के लोगों ने जिस प्रकार पहले आम आदमी पार्टी को प्यार दिया, उसी प्रकार पंजाब, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में आप को समर्थन मिलेगा। सीएम मान ने एक बार फिर से दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी कोई गठबंधन नहीं करेगी। दो-चार दिनों में बाकी के उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया जाएगा। सभी 13 सीटों पर आप अकेले चुनाव लड़ेगी। मान ने कहा कि बिना किसी तय प्रोग्राम के काफ़िला रोका गया। लेकिन लोगों की भीड़ देखकर उन्हें ताकत मिली है। लोग पहले से ज्यादा प्यार दे रहे हैं। मोरिंडा में एक बुजुर्ग ने तो यहां तक कह दिया कि दो साल में जो काम किए हैं वो सभी को मालूम हैं। आप घर बैठ जाओ, वोट मांगने की भी जरूरत नहीं है।

Cm-Mann-Stopped-The-Convoy-In-Khanna-Talked-To-People-In-A-Family-Atmosphere-Said-Kejriwals-Arrest-Is-The-Shroud-Of-Bjp



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं