September 19, 2026 00:20:27
कांग्रेस ने छह उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, चन्नी को जालंधर और खैहरा को संगरूर से मिली टिकट, पूर्व

कांग्रेस ने छह उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, चन्नी को जालंधर और खैहरा को संगरूर से मिली टिकट, पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी और चौधरी दरकिनार

Apr15,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़| पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 6 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इनमें 2 सांसदों गुरजीत औजला और अमर सिंह को दोबारा टिकट दी गई है। अमृतसर में कांग्रेस ने हिंदू बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी के दावे को दरकिनार कर पार्टी ने अपने 2 बार के सिटिंग सांसद गुरजीत औजला पर ही भरोसा जताया। कांग्रेस ने फरीदकोट से मुहम्मद सदीक और खडूर साहिब से सांसद जसबीर डिंपा की टिकट होल्ड कर ली है। वहीं बाकी 4 सीटों पर नए चेहरों को उतारा गया है। बठिंडा से पूर्व विधायक जीत महिंदर सिद्धू को उम्मीदवार बनाया गया है। यहां से पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अपनी पत्नी अमृता वड़िंग के लिए पैरवी कर रहे थे लेकिन बात नहीं बनी। जालंधर से पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी को टिकट दी गई है। कांग्रेस ने यहां से सांसद संतोख चौधरी परिवार की टिकट काट दी है। सांसद चौधरी का राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में निधन हुआ था। जिसके बाद उनकी पत्नी कर्मजीत चौधरी को उपचुनाव लड़ाया गया था लेकिन वे हार गईं। इस बार चौधरी परिवार उनकी टिकट का विरोध कर रहा था। जिसे कांग्रेस ने दरकिनार कर दिया। सीएम भगवंत मान की पुरानी लोकसभा सीट संगरूर से उनके कट्‌टर सियासी विरोधी सुखपाल खैहरा को टिकट दी गई है। खैहरा आम आदमी पार्टी और सीएम भगवंत मान को लगातार घेरते रहते हैं। उनके बीच तीखी जुबानी जंग भी चलती रहती है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के गढ़ पटियाला से कुछ दिन पहले कांग्रेस में शामिल हुए डॉ. धर्मवीर गांधी को उम्मीदवार बनाया गया है। गांधी पहले पटियाला से सांसद रह चुके हैं। वही इकलौते नेता हैं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव में AAP की टिकट पर कांग्रेस से चुनाव लड़ रहीं कैप्टन की पत्नी परनीत कौर को हराया था। परनीत कौर इस बार यहां भाजपा की टिकट पर उम्मीदवार हैं।

Congress-Released-The-List-Of-Six-Candidates-Channi-Got-Ticket-From-Jalandhar-And-Khaira-From-Sangrur-Former-Deputy-Cm-Op-Soni-And-Chaudhary-Sidelined



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं