September 18, 2026 04:22:24
आज होगा घोषित Pseb 10वीं कक्षा का रिजल्ट : वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे नतीजे , 3 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा

आज होगा घोषित Pseb 10वीं कक्षा का रिजल्ट : वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे नतीजे , 3 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में हुए थे अपीयर

Apr18,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की तरफ से आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। स्टूडेंट्स शुक्रवार सुबह सात बजे से बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट देख पाएंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in/ पर लॉगिन करना होगा। जहां पर रिजल्ट के लिए कॉलम बना होगा। उसमें उन्हें अपना रोल नंबर व अन्य जानकारी भरनी होगी। उसके बाद रिजल्ट उनके मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन पर आ जाएगा। PSEB की 10वीं कक्षा की परीक्षा में इस बार 3 लाख स्टूडेंट्स अपीयर हुए थे। यह परीक्षा 13 फरवरी से 5 मार्च के बीच में करवाई गई। परीक्षा राज्य भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई थी। कहीं पर पेपर लीक या सामूहिक नकल जैसी घटना सामने नहीं आई थी। सबसे पहले रिजल्ट घोषित करने में बोर्ड ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। अभी तक पड़ोसी राज्य के किसी भी बोर्ड ने रिजल्ट घोषित नहीं किया। जबकि अभी तक सीबीएसई ने भी रिजल्ट घोषित नहीं किया है। PSEB की तरफ आज राज्य के टॉपर, जिलों की पास प्रतिशत व मेरिट व सब्जेक्ट वाइज जारी किया जाएगा। वेबसाइट पर घोषित किया जाने वाला रिजल्ट स्टूडेंट्स की तुरंत जानकारी के लिए है। उसमें किसी भी प्रकार की कोई खामी रहती है तो इसके लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा। रिजल्ट घोषित करने के बाद करीब एक हफ्ते के भीतर डीएमसी डिजिलॉकर पर मुहैया करवाई जाएगी।

Pseb-10th-Class-Result-Will-Be-Declared-Today-Results-Will-Be-Available-On-The-Website-3-Lakh-Students-Appeared-In-The-Exam



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं