अमृतसर। चंडीगढ़ के मोहाली स्टेडियम में चल रहे मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स 11 के बीच चल रहे मैच के दौरान नीता अंबानी अचानक अमृतसर पहुंच गई। यहां नीता अंबानी ने गोल्डन टेंपल का रुख किया और अपनी टीम के लिए दुआ मांगी। ये पहली बार नहीं है, बीते IPL सीजन में भी चंडीगढ़ में मैच को बीच में छोड़ नीता अमृतसर पहुंच गई थी। नीता अंबानी जीन्स व वाइट टीशर्ट में पहुंची। वहीं, उन्होंने अपना सिर ढकने के लिए पिंक रंग की चुन्नी ले रखी थी। नीता अंबानी के आने की सूचना के बाद गोल्डन टेंपल टास्क फोर्स को भी अलर्ट किया गया। नीता अंबानी की पर्सनल सिक्योरिटी के अलावा उन्हें टास्क फोर्स ने भी सुरक्षा मुहैया करवाई। जिसके बाद उन्होंने गोल्डन टेंपल में माथा टेका और टीम के लिए दुआ भी मांगी, जो कबूल हुई। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 192 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव ने 53 गेंदों पर 78 रन की पारी खेली। जिसमें उसने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। पंजाब की ओर से आशुतोष शर्मा की परफोर्मेंस काबील-ए-तारीफ रही। अंत में मुंबई ने आखिरी ओवर में 9 रन से जीत दर्ज की है।
Nita-Ambani-Reached-Golden-Temple-Amid-Ipl-Match-Prayed-For-Mis-Victory-Mumbai-Defeated-Punjab-By-9-Runs