September 18, 2026 22:18:43
पंजाब में चुनाव अधिकारी हुए लाइव: कहा- 4 मई तक नई वोट बनवा सकते हैं युवा; सी-विजिल पर 99% शिकायतों क

पंजाब में चुनाव अधिकारी हुए लाइव: कहा- 4 मई तक नई वोट बनवा सकते हैं युवा; सी-विजिल पर 99% शिकायतों का हो चुका निपटारा

Apr19,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब चीफ चुनाव अधिकारी सिबिन सी आज शुक्रवार राज्य के लोगों के सामने लाइव हुए। सिबिन सी ने स्पष्ट किया कि इस साल चुनाव प्रक्रिया में 70 प्रतिशत वोटिंग का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए वोटरों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। लाइव सेशन के दौरान उन्होंने कमेंट बॉक्स में भेजे पंजाब के लोगों के जवाब पढ़े और उनका जवाब भी लाइव सेशन में ही दिया। सिबिन सी ने सवालों के जवाब देते हुए जानकारी दी कि पंजाब के लोग अभी भी अपनी वोट बनवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि नॉमिनेशन की आखिरी तारीख पंजाब में 14 मई निर्धारित की गई है। जिसके अनुसार पंजाब के लोग 4 मई तक अपना नया वोट बनवा सकते हैं। चुनाव अधिकारी ने जानकारी दी कि युवाओं को इसके लिए अपने ब्लॉक लेवल ऑफिसर से संपर्क करना होगा। इसके अलावा युवा चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी संपर्क कर सकते हैं। जरूरी डॉक्यूमेंट पूरे करने के बाद नई वोट को वोटर सूची में जोड़ा जाएगा।चुनाव अधिकारी ने जानकारी दी कि अगर गर्भवती व छोटे बच्चों के साथ आने वाली महिलाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी। हर बूथ पर पुरुष, महिलाओं के अलावा तीसरी लाइन भी होगी। जिसमें गर्भवती और छोटे बच्चों के साथ आने वाली महिलाओं को जगह दी जाएगी। चुनाव अधिकारी ने जानकारी दी कि इस बार चुनावों में 25,500 के करीब कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी पर रखा गया है। लेकिन इसमें भी तकरीबन 14 हजार के करीब अध्यापक हैं। चुनाव आयोग समझता है कि अध्यापकों की ड्यूटी से स्टूडेंट्स की पढ़ाई पर असर होता है। इसे ध्यान में रखते हुए अगले साल से अध्यापकों की गिनती को कम करने का प्रयास किया जाएगा। सिबिन सी ने जानकारी दी कि अभी तक 1600 शिकायतें सी-विजिल एप पर मिल चुकी हैं। जिनमें से 99% का निपटारा किया जा चुका है। सिबिन सी ने कहा कि लोग इस एप पर उनके लोकसभा क्षेत्र में हो रही नियमों के उल्लंघन की जानकारी दे सकते हैं। इस एप पर 100 मिनट में शिकायत का निपटारा किया जाता है।

Election-Officials-Went-Live-In-Punjab-Said-Youth-Can-Get-New-Votes-Till-May-4-99-Percent-Of-Complaints-On-C-Vigil-Have-Been-Resolved



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं