चंडीगढ़। पंजाब राज्य में किसानों द्वारा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवारों का विरोध किया जा रहा है। इसके बावजूद (BJP) के उम्मीदवार मैदान में डटे हुए हैं। वहीं,अब BJP ने अपने संगठन को मजबूत करते हुए सभी 13 लोकसभा हलकों में को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किए हैं। इसके पीछे कोशिश है कि चुनाव को बढ़िया तरीके से पूरा किया जा सकें। यह आदेश पार्टी के महासचिव राकेश राठौर की तरफ से प्रधान सुनील जाखड़ से मीटिंग के बाद जारी किए गए हैं। इसके साथ ही लुधियाना और फिरोजपुर जिले के आफिस सेक्रेटरी स्टेट सेल में तैनात किए गए हैं। इस संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। इससे पहले किसान सेल के कोआर्डिनेटर नियुक्त किए थे।
Coordinators-Appointed-In-13-Lok-Sabha-Constituencies-Of-Punjab-Bjp-Exerted-Its-Strength-For-Elections-Farmers-Are-Opposing-The-Candidates