डेस्क, लुधियाना
नगर निगम डी जोन सराभा नगर की बिल्डिंग ब्रांच सोमवार को विभिन्न हिस्सों पर इल्लीगल बिल्डिंग व नाजायज कालोनी पर कार्रवाई करती दिखाई दी। उक्त टीम ने विभिन्न इलाकों में बन रही 12 अवैध इमारतों और एक कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई की। इनमें से आठ अवैध इमारतों को ध्वस्त कर दिया गया, जिनमें जस्सियां रोड पर दो निर्माणाधीन अवैध दुकानें, जस्सियां रोड पर एक कार्मशियल बिल्डिंग, लक्ष्मी नगर में तीन रिहायशी मकानों के अवैध हिस्से (हाउसलाइन कवरेज), कृष्णा मंदिर के पास एक अवैध कार्मशियल बिल्डिंग में तोड़फोड़ की। इसके अलावा सिविल लाइंस में खालसा कॉलेज के पास भी बिना मंजूरी के बन रही नाजाजय बिल्डिंग को तोड़ा।
इसके साथ साथ उक्त टीम ने जस्सियां रोड पर एक अवैध निर्माणाधीन कॉलोनी और टैगोर नगर में सड़क के हिस्से पर अतिक्रमण को भी ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा बिल्डिंग ब्रांच ने बसंत विहार, जवद्दी में दो दुकानों,और कृष्णा मंदिर के पास आवासीय क्षेत्र में एक व्यावसायिक इमारत सहित चार अवैध इमारतों को भी सील कर दिया।
निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के निर्देश पर बिल्डिंग ब्रांच की ओर से अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया गया। मालिकों को भी अवैध गतिविधियों में शामिल होने से रोका गया है अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आने वाले समय में इस तरह के और अभियान चलाए जाएंगे।
Mc-Yellow-Claws-On-Haibowal-College-Road-And-Krishna-Temple-Action-On-12-Buildings-Including-An-Illegal-Colony