पंजाब में जालंधर नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन की कार का मंगलवार सुबह रोपड़ के पास एक्सीडेंट हो गया। गनीमत रही कि हादसा होते ही कार के एयर बैग खुल गए, जिससे गौतम जैन को चोट नहीं आई। गौतम जैन चंडीगढ़ में अधिकारियों की बैठक में जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा नवांशहर से रोपड़ जाने वाले हाईवे पर गांव टोंसा के पास हुआ। यहां सरकारी गाड़ी फुटपाथ पर लगी रेलिंग से टकरा गई। इस दौरान नगर निगम आयुक्त की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में उनके ड्राइवर व गनमैन को हलकी फुल्की चोटें आई हैं।
Jalandhar-Mc-Commissioner-Car-Meets-With-An-Accident-Narrowly-Escapes-From-The-Accident