September 17, 2026 21:54:58
नितिन गडकरी महाराष्ट्र में चुनावी रैली में बेहोश हुए: सुरक्षाकर्मी उठाकर मंच से नीचे लाया; 2018 में

नितिन गडकरी महाराष्ट्र में चुनावी रैली में बेहोश हुए: सुरक्षाकर्मी उठाकर मंच से नीचे लाया; 2018 में अहमदनगर के कार्यक्रम में भी बेहोश हुए थे

Apr24,2024 | Enews Team | Mumbai

मुंबई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के यवतमाल में चुनावी रैली के दौरान बेहोश हो गए। वे यहां NDA की शिवसेना प्रत्याशी राजश्री पाटिल के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करने आए थे। गडकरी बोल ही रहे थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे बेहोश हो गए। मंच पर मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले गए। घटना के कुछ देर बात नितिन गडकरी ने पोस्ट करके बताया कि वह स्वस्थ हैं। उन्होंने लिखा- रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया। लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूं। अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूं। आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। 2018 में भी नितिन गडकरी महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर बेहोश हो गए थे। तब महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल विद्यासागर राव भी मंच पर थे। उन्होंने ही उन्हें संभाला था। उनका शुगर लेवल कम होने की वजह से उन्हें चक्कर आ गया था। उन्हें मिठाई खिलाकर पानी पिलाया गया था। इसकी जानकरी खुद गडकरी ने एक पोस्ट में दी थी। नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। यहां पहले चरण (19 अप्रैल) को मतदान हो चुका है। इस सीट पर गडकरी का मुकाबला कांग्रेस के विकास ठाकरे से है। गडकरी यहां से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। वोटिंग से पहले गडकरी ने कहा था कि मैं अपनी जीत को लेकर 101 प्रतिशत आश्वस्त हूं। इस बार मैं बहुत अच्छे अंतर से चुनाव जीतूंगा। जनता के समर्थन, उनके उत्साह, पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को देखते हुए, मैं इस बार पांच लाख के बड़े अंतर से जीत हासिल करने की कोशिश करूंगा।

Nitin-Gadkari-Faints-At-Election-Rally-In-Maharashtra-Lifted-By-Security-Personnel-And-Brought-Down-From-The-Stage-He-Also-Fainted-At-A-Program-In-Ahmednagar-In-2018



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं