जालंधर। जालंधर से हलका फिल्लौर से विधायक रहे बिक्रमजीत सिंह चौधरी को कांग्रेस ने सस्पेंड कर दिया है। पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव द्वारा एक लेटर जारी कर इसकी जानकारी सांझा की गई। बता दें कि बीते दिन बिक्रमजीत सिंह चौधरी की मां कर्मजीत कौर चौधरी ने बीजेपी जॉइंन कर ली थी। जालंधर से टिकट न मिलने के चलते चौधरी परिवार कांग्रेस से काफी नाराज चल रहा था। बीते दिनों कांग्रेस के पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव और प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जालंधर दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की नब्ज टटोली थी। कर्मजीत कौर चौधरी और पूर्व सीएम चन्नी के नाम की स्थानीय नेताओं ने पैरवी की थी। जिसके बाद पंजाब प्रभारी ने जालंधर सीट के लिए चन्नी का नाम कांग्रेस हाईकमान को सौंपा था। चन्नी को टिकट मिलने के बाद से चौधरी परिवार नाराज चल रहा था। बीते दिन चन्नी ने अपने भाषण में विधायक बिक्रमजीत सिंह चौधरी को दुर्योधन बताया था और कहा था कि चौधरी परिवार को खत्म करने में बिक्रमजीत का हाथ है। संतोख सिंह चौधरी भारत जोड़ो यात्रा में नहीं मारे गए थे, वह कर्मजीत कौर के बीजेपी जॉइंन करने से मारे गए हैं। इसी जवाब देते हुए बिक्रमजीत चौधरी ने चन्नी को शकुनि मामा बताया था। हालांकि इस पर चन्नी ने जवाब देने से मना कर दिया। मगर अब बिक्रमजीत चौधरी पर आलाकमान ने कार्रवाई करते हुए उनकी विधायकी सस्पेंड कर दी है।
Congress-Mla-From-Punjab-Bikramjit-Choudhary-Suspended-He-Was-Mla-From-Jalandhar-Mp-Father-Santokh-Choudhary-Died-During-Bharat-Jodo-Yatra