September 18, 2026 23:22:08
सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया बैसाखी समारोह

सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया बैसाखी समारोह

Apr25,2024 | Enews Punjab Team | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना गत दिवस रोटरी भवन, सराभा नगर में सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा बैसाखी समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रसिद्ध उद्योगपति सुरेश मुंजाल और उनकी धर्मपत्नी रमा मुंजाल थे। समारोह की अध्यक्षता एसोसिएशन की अध्यक्ष नीलम खोसला ने की। इस संबंध में जानकारी देते हुए नीलम खोसला ने बताया कि एसोसिएशन की स्थापना 2010 में हुई थी। एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को इस बात के लिए शिक्षित करना है कि उन्हें भारतीय संस्कृति का आदर करते हुए बुजुर्गों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करके उनकी सेवा करनी चाहिए। इस समारोह में लगभग 150 से अधिक सदस्य उपस्थित थे। समारोह में मुख्य तौर पर एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा स्टेज पर दी गई लाइव परफॉरमेंस थी। नीलम खोसला ने `तेरी कनक दी राखी मुंडिया...' ने कार्यक्रम में दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह के अंत में एसोसिएशन के लाइफ पैटर्न एस पी कर्करा (रिटायर्ड आईएएस), चेयरमैन इंजीनियर बलबीर सिंह तथा अध्यक्ष नीलम खोसला ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Senior-Citizen-Welfare-Association-Celebrated-Baisakhi-Celebrations

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं