September 17, 2026 22:54:12
Dgp गौरव यादव को कैट से बड़ी राहत:तैनाती को दी गई चुनौती संबंधी याचिका खारिज, वीके भावरा ने दायर की थ

Dgp गौरव यादव को कैट से बड़ी राहत:तैनाती को दी गई चुनौती संबंधी याचिका खारिज, वीके भावरा ने दायर की थी

May6,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल (कैट) से बड़ी राहत मिली है। राज्य के सीनियर IPS अधिकारी और DGP रह चुके वीके भावरा द्वारा उनकी डीजीपी पद पर की गई तैनाती के खिलाफ दायर की गई याचिका को कैट ने खारिज कर दिया है। जल्दी ही इस बारे में डिटेल आर्डर आएगा। दरअसल, यह विवाद उस समय शुरू हुआ था, जब राज्य सरकार ने 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी वीके भावरा की जगह गौरव यादव को डीजीपी के पद तैनाती दे दी थी। इसके बाद उनकी तरफ से कैट में याचिका लगाई गई थी। इसमें उन्होंने कहा था कि डीजीपी बनाने के लिए यूपीएसई के नियम तोड़े गए हैं। नियमों का सही तरीके से पालन नहीं हुआ है। करीब एक साल से यह मामला कैट में चल रहा था। याचिका में वीके भावरा ने केंद्रीय गृह मंत्रालय, पंजाब सरकार और यूपीएससी को पार्टी बनाया था। उन्होंने अपनी याचिका में कहा था कि काफी लंबे समय से गौरव यादव को इस पद पर तैनात किया हुआ है। जबकि नियमों के मुताबिक इसके लिए न तो यूपीएससी को अफसरों का पैनल भेजा गया है और न ही गौरव यादव की नियुक्ति पैनल के आधार पर हुई है। उन्होंने गौरव यादव की वरिष्ठता पर भी सवाल उठाया था। गौरव यादव 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि गौरव यादव से ज्यादा सीनियर अधिकारी मौजूद है।

Big-Relief-To-Dgp-Gaurav-Yadav-From-Cat-Petition-Challenging-His-Posting-Rejected-Filed-By-Vk-Bhavra

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं