लुधियाना। पंजाब में गर्मी जोर पकड़ रही है। राज्य के शहरों का तापमान 40 के पार हो चुका है। अनुमान है कि 10 मई तक ये तापमान 42 या उससे पार पहुंच जाएगा, लेकिन राहत भी मिलने के आसार बन रहे हैं। इसी दिन पंजाब में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसके बाद बारिश भी होने के आसार हैं। जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार की सुबह पंजाब के अधिकतर शहरों का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के करीब रहा है। वहीं, बीती शात पंजाब के शहरों का तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया था। हीट स्ट्रोक को लेकर पंजाब में अभी कोई अलर्ट तो जारी नहीं किया गया, लेकिन डॉक्टर धूप में घूमने से परहेज की सलाह दे रहे हैं। पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद हल्की राहत मिलेगी। लेकिन ये राहत सिर्फ दो से तीन तक रहने वाली है। 12 मई के बाद दोबारा से गर्मी बढ़ने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ 10 मई को पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अमृतसर शहर का अधिकतम तापमान आज 40 डिग्री से अधिक रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। दिन का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। जालंधर शहर का न्यूनतम तापमान आज 20.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बीते दिन शहर का तापमान 39.3 डिग्री तक पहुंच गया था और आज ये 40 डिग्री के पार जाने का अनुमान है। लुधियाना शहर का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आज तापमान 41 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। धूप खिलेगी। पटियाला शहर का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा है। वहीं, आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री के करीब पहुंचने का अनुमान है। मोहाली शहर का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आज का अधिकतम तापमान 39 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।
The-Mercury-In-The-Cities-Of-Punjab-Crosses-40-Western-Disturbance-Will-Be-Active-Again-On-May-10-Ludhianas-Temperature-Reached-41-Degrees