September 19, 2026 02:10:05
5 देशों में बैठे खालिस्तानी आतंकियों का एक्सप्लोर खालिस्तान प्लान:पटियाला जेल में कैदियों को पढ़ा रहे

5 देशों में बैठे खालिस्तानी आतंकियों का एक्सप्लोर खालिस्तान प्लान:पटियाला जेल में कैदियों को पढ़ा रहे आतंक का पाठ; खुफिया इनपुट के बाद Nia जांच शुरू

May12,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। दुनिया के 5 देशों में बसे 5 मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकियों की बड़ी साजिश खुफिया एजेंसियों को पता चली है। इन आतंकियों ने ‘एक्सप्लोर खालिस्तान’ प्लान बनाया है, जिसे वो पंजाब की सेंट्रल जेल पटियाला से चलाया जा रहा है। खुफिया इनपुट के बाद गृह मंत्रालय ने इस मामले की जांच एनआईए को सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक प्लान यूएई में रह रहे भटिंडा के मौर कलां गांव निवासी बलजीत सिंह उर्फ बलजीत मौर, ऑस्ट्रेलिया में रह रहे गुरजंट सिंह उर्फ जंटा, कनाडा निवासी प्रिंस चौहान, अमेरिका निवासी अमन पूरेवाल और पाकिस्तान में छिपे बिलाल मानशेर ने मिलकर बनाया है। ये पांचों खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) से जुड़े हुए हैं। इन्होंने पटियाला सेंट्रल जेल में सजा काट रहे खालिस्तानी आतंकी कमलजीत शर्मा से संपर्क साधा था और उसे पंजाब में खालिस्तानी नेटवर्क मजबूत करने व हथियारों की तस्करी और आतंक के लिए पैसा जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। कमलजीत नए रिक्रूट आतंकियों से सभी काम करवा रहा है। हाल ही में एनआईए की एक टीम ने कमलजीत से जेल में पूछताछ भी की है। इसके बाद से कमलजीत पर निगरानी बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियों ने गृह मंत्रालय को बताया है कि बंबिहा गैंग पंजाब में केटीएफ के नए सदस्यों को पैसा और हथियार दे रही है। कमलजीत ने सेंट्रल जेल में बंद इस गैंग के 30 से अधिक खूंखार आतंकियों का ब्रेनवॉश किया और इन्हें केटीएफ में शामिल किया। इसके बाद इन आतंकियों ने जेल के बाद मौजूद अपने साथियों के जरिए लूटपाट और वसूली के जरिए आतंकी फडिंग की। इस पैसे को हवाला के जरिए भारत से बाहर 5 देशों में भेजा। इस पैसे से पाकिस्तान से अत्याधुनिक हथियारों की खेप पंजाब पहुंचाई जा रही है। आतंकियों के लिए लॉजिस्टिक भी बाहरी लोग ही उपलब्ध करा रहे हैं। खुफिया एजेंसियों को पता चला कि पंजाब से एमटीएसएस चैनल और हवाला नेटवर्क के जरिए यूएई, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और पाकिस्तान में करोड़ों रुपए भेजे जा रहे हैं। जांच में हवाला रूट और किसे पैसा मिल रहा है, इसका पता चला। इसके बाद कड़ियां जुड़ती चली गईं और पता चला कि 5 देशों में पंजाब से पहुंच रहा पैसा एक ही आतंकी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स से जुड़े अलग-अलग आतंकियों के पास पहुंच रहा है। इसके बाद खुफिया एजेंसियों ने जब और जांच की तो पाया कि सारा पैसा पंजाब के पटियाला शहर से अन्य देशों में डायवर्ट हो रहा है।

Explore-Khalistan-Plan-Of-Khalistani-Terrorists-Sitting-In-5-Countries-Teaching-Lessons-Of-Terror-To-Prisoners-In-Patiala-Jail-Nia-Investigation-Started-After-Intelligence-Input



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं