September 18, 2026 04:21:02
लुधियाना में वड़िंग ने किया अपना वीजन डॉक्यूमेंट जारी, विकास कार्यों पर बात करने से ज्यादा विरोधियों

लुधियाना में वड़िंग ने किया अपना वीजन डॉक्यूमेंट जारी, विकास कार्यों पर बात करने से ज्यादा विरोधियों को घेरते दिखे, बोले - शहर में खुलेगा Drive It दफ्तर

May18,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शनिवार को स्थानीय होटल में अपना वीजन डॉक्यूमेंट जारी किया। वड़िंग ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू मेरी नकल करते है। सबसे पहले पंजाब में उन्होंने वीजय डॉक्यूमेंट जारी किया था। उनकी नकल करके ही अब बीते दिन बिट्टू ने विजन डॉक्यूमेंट जारी किया। वड़िंग ने कहा कि जो काम मैं कर सकता हूं वादा उसी का करुंगा। बिट्टू हमेशा कहते रहे है कि मेरी गृह मंत्री अमित से अच्छी दोस्ती रही है। यदि दोस्ती अच्छी थी तो शहर के लिए बेहतर अस्पताल लाते लेकिन बिट्टू ने सिर्फ अपने लिए सरकारी कोठियां ली है। वड़िंग ने कहा कि लुधियाना के लोगों को पता होना चाहिए कि उन्होंने विधायक और पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री रहते हुए क्या कार्य किए है। वड़िंग ने कहा कि ट्रांसपोर्ट मंत्री रहते बादलों का ट्रांसपोर्ट माफिया समाप्त किया था। पहले डेढ़ महीने में सरकारी ट्रांसपोर्ट डेढ़ करोड़ के फायदे में रही। इसी तरह गिद्ड़बाहा के सिविल अस्पताल को भारत सरकार ने पंजाब का सबसे बढ़िया अस्पताल घोषित किया था। वड़िंग ने कहा कि अब बारी लुधियाना की है। वह जीतने के बाद लुधियाना में DRIVE IT नाम से दफ्तर खोलेगे। लोगों के फोन भी उठाए जाएंगे और उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। आज लड़ाई लोगों को आत्म सम्मान की है। वड़िंग ने कहा कि DRIVE IT की मतलब (Dedicated Revival Industry Value Addition Environment Infrastructure Traffic Management ) है। DRIVE IT दफ्तर में लोग बिना किसी डर भय के अपने काम करवाने जाएंगे। लोगों की हर समस्या का समाधान वहां होगा। बुड्डा दरिया सबसे पुराना दरिया लुधियाना का है। कांग्रेस कार्यकाल में 650 करोड़ से इसका सौंदर्यीकरण में तेजी लाई जाएगी। लुधियाना को फिर से मेनचेस्टर के नाम से लोग याद करेंगे। एक रिसर्च फंड शहर के लिए होगा। जिससे हवा और पानी पर ध्यान दिया जाएगा। इंडस्ट्री के लिए खास क्लस्टर बनवाया जाएगा। कपड़ा, सिलाई और डांंग इंडस्ट्री को इक्ट्ठा किया जाएगा। इससे फायदा यह होगा कि जहां से भी ऑर्डर मिलेगा तो एक जगह ही पूरा काम हो जाएगा। इससे कारोबारियों को मुनाफा अधिक होगा। लुधियाना में ऐग्जीबिशन सेंटर बनवाया जाएगा ताकि कारोबारी अपनी प्रदर्शनियां लगवा सके। विदेशों से ग्राहक उनके पास प्रदर्शनियों में शामिल हो। शहर में रिंग रोड भी जल्द बनाई जाएगी। रिंग रोड बनने से ट्रैफिक काफी कम होगा। NHAI के साथ करीब 3 साल लगातार बातचीत करनी पड़ेगी। क्योंकि किसानों को जब तक जगह का मुआवजा पूरा नहीं मिलेगा उतनी देर रिंग रोड जल्द नहीं बन पाएगी। ग्राउंड वाटर संबंधी ट्रीटमेंट प्लांट शहर में लगवाए जाएंगे। अल्ट्रा सेटेलाइट अस्पताल इंडस्ट्री एरिया में बनवाया जाएगा ताकि मजदूरों को दिक्कत ना आए। AIMS जैसे सिविल अस्पताल बनवाएंगे। अस्पताल के हालात बहुत बुरे है। खेतीबाड़ी के लिए फंड मुहैया करवाया जाएगा ,ताकि पीएयू में लगातार रिसर्च चलते रहे। शहर में 6 अर्बन हेल्थ सेंटर स्थापित होंगे। हर साल करीब 1 लाख फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे। लोकल इंडस्ट्री को नदियों के जरिए जल मुहैया करवाया जाएगा तांकि जमीनी पानी का काम इस्तेमाल हो। आने वाले समय में व्हीकल सीएनजी और इलेक्ट्रिकल शुरू करवाए जाएंगे ताकि वातावरण साफ रहे। 100 प्रतिशत सरकारी इमारतों पर सोलर लगवाया जाएगा। लुधियाना के पत्रकारों के लिए प्रेस क्लब बनाकर दिया जाएगा। ढंडारी, मुल्लांपुर रेलवे स्टेशनों की मुरम्मत करवाई जाएगी। मल्टीपल इंडोर स्टेडियम के हालात बहुत खराब है। उसका नाम शहीद थापर इंडोर स्टेडियम नाम रखा जाएगा।

Vading-Released-His-Vision-Document-In-Ludhiana-Instead-Of-Talking-About-Development-Works-He-Was-Seen-Cornering-His-Opponents-And-Said-Drive-It-Office-Will-Open-In-The-City



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं