September 18, 2026 02:07:02
पंजाब में हीट वेव का रेड अलर्ट:गर्मी का टूटेगा रिकॉर्ड, 47 डिग्री के पार होगा तापमान; 25 मई से नौतपा

पंजाब में हीट वेव का रेड अलर्ट:गर्मी का टूटेगा रिकॉर्ड, 47 डिग्री के पार होगा तापमान; 25 मई से नौतपा शुरू

May19,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब के लोगों को हीट वेव का सामना करना पड़ रहा है। जिस हिसाब से तापमान बढ़ रहा है, उससे लगता है कि तापमान को लेकर पुराने सभी रिकॉर्ड टूटने वाले हैं। पंजाब में तापमान 46 डिग्री के पार हो चुका है। वहीं, मौसम विभाग ने हालातों को देखते हुए राज्य में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। आने वाले दिनों में गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है। वहीं, 25 मई से नौतपा की शुरुआत होने जा रही है। इसमें सूर्य आग उगलेगा और धरती तपेगी। मौसम विभाग की तरफ से गर्मी को लेकर फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं पंजाब के अन्य सभी 19 जिलों में मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग का अनुमान है 20 मई तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है, यानी कि गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। पंजाब मे नौतपा की शुरुआत इस साल 25 मई से होगी। ये वे दिन हैं, जब सूर्य धरती के नजदीक होता है और आग उगलना शुरू करेगा। इन दिनों में तापमान लगातार चढ़ेगा। नौतपा की शुरुआत 25 मई से होगी और इसका असर 2 जून तक चलेगा। इन 9 दिन को सबसे ज्‍यादा गर्मी पड़ेगी। ज्येष्ठ महीने की शुरुआत में नौतपा आरंभ होता है। वैसे नौपता 15 दिनों का होता है, लेकिन शुरू के 9 दिन सबसे अधिक गर्म रहते हैं। इसी वजह से इसे नौतपा कहते हैं। अमृतसर शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। जालंधर- शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। लुधियाना- शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। पटियाला - शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। मोहाली- शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

Red-Alert-Of-Heat-Wave-In-Punjab-Heat-Record-Will-Be-Broken-Temperature-Will-Cross-47-Degrees-Nautapa-Starts-From-25th-May



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं