लुधियाना। माता वैष्णों देवी जाने वाले भक्तों को अब प्रसाद के रूप में मां के भवन से पौधा मिलेगा। जिसे भक्त घर में लाकर पौधे की देखभाल करेंगे। इसकी शुरुआत श्राइन बोर्ड जून के पहले सप्ताह से होने जा रही है। श्राइन बोर्ड का मकसद पर्यावरण सरंक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना है ताकि हर एक घर में पौधा लगा सकें और लोग भी जागरूक हो सके। श्राइन बोर्ड ने पर्यावरण सरंक्षण को लेकर भक्तजनों को पौधा बांटने की शुरुआत जून के पहले सप्ताह से करेगा। जून में स्कूलों में बच्चों को गर्मी की छुटिटयां भी होती हैं और ऐसे में जून व जुलाई दो माह तक वैष्णों देवी जाने वाले भक्तों की संख्या भी काफी बढ़ जाती है। जून व जुलाई माह में पंजाब से हजारों भक्त मां वैष्णों देवी जाते हैं जिन्हें जून के पहले सप्ताह से परशाद के तौर पर पौधा मिलेगा। पंजाब में स्कूलों की छुटिटयां भी 1 जून से होने जा रही हैं। श्राइन बोर्ड की तरफ से निहारिका भवन में एक काउंटर स्थापित किया जा रहा है जिसमें भक्तों को विभिन्न तरह के पौधे परशाद के तौर पर मिलेंगे अोर भक्तजन अपनी पसंद का पौधा भी ले सकते हैं ताकि वह परशाद के तौर पर मिले पौधे को घर ले जाकर उसकी देखभाल कर सकें। इसकी शुरुआत 5 जून को होगी।
Devotees-Going-To-Vaishno-Devi-Will-Get-Saplings-As-Prasad-Unique-Initiative-Of-Shrine-Board-Steps-Taken-Regarding-Environmental-Protection