September 17, 2026 21:07:25
फाजिल्का में भारत-पाक सीमा सील:सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस पहुंचे डीसी और एसएसपी, Cctv लगाने का दिया आदेश

फाजिल्का में भारत-पाक सीमा सील:सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस पहुंचे डीसी और एसएसपी, Cctv लगाने का दिया आदेश

May21,2024 | Enews Team | Fazilka

फाजिल्का। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर फाजिल्का के आला अधिकारी सरहदी इलाके की चेकिंग पर निकले हैंl फाजिल्का के भारत-पाकिस्तान सरहदी क्षेत्र के सेकंड लाइन ऑफ़ डिफेंस के नाकों पर फाजिल्का के डीसी और एसएसपी ने बीएसएफ के अधिकारियों के साथ मिल चेकिंग की है l लोगों को बिना भय के वोट डालने के लिए जहां जागरूक किया जा रहा है l वहीं डीसी ने सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस के नाकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए हैं l फाजिल्का के एसएसपी डाक्टर प्रज्ञा जैन का कहना है कि मॉडल कोड ऑफ़ कंडक्ट लगा हुआ है और लोकसभा चुनाव नजदीक है, इसको लेकर बीएसएफ के साथ सिविल और पुलिस प्रशासन ने मिलकर सरहदी इलाके में भारत-पाकिस्तान सरहद के नजदीक पड़ते गांव मोजम के नजदीक सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस नाकों पर पहुंच चुकी है l जहां दिन रात चल रहे इन नाकों की सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग की जा रही हैl और सरहद को सील कर दिया गया है l उधर डिप्टी कमिश्नर डा सेनू दुग्गल द्वारा भी मौके पर सरहदी इलाके के लोगों से मुलाकात कर उन्हें बिना किसी भय वोट पोल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है l दावा किया जा रहा है कि पुलिस और सिविल प्रशासन बीएसएफ के साथ मिलकर पूरा चौकस हैl सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त हैं l किसी को कोई दिक्कत नहीं आएगी वोटर बिना किसी भय के अपनी वोट का इस्तेमाल कर सकता है l हालांकि इस मौके पर डीसी ने कहा कि उनके द्वारा भारत पाक सरहदी क्षेत्र में लगे सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस के नाकों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए है l ताकि भारत पाक सरहद की ओर हर आने जाने वाले नजर बनी रहेl

Indo-Pak-Border-Sealed-In-Fazilka-Dc-And-Ssp-Reached-Second-Line-Of-Defense-Ordered-To-Install-Cctv

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं