September 17, 2026 21:57:24
खैहरा द्वारा प्रवासियों के खिलाफ दिया बयान, मजदूरों ने राजा वडिंग के ऑफिस को घेरा, माफी मांगने को कह

खैहरा द्वारा प्रवासियों के खिलाफ दिया बयान, मजदूरों ने राजा वडिंग के ऑफिस को घेरा, माफी मांगने को कहा

May22,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। हाल ही में संगरूर में प्रवासी मजदूरों के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी सुखपाल खैहरा की टिप्पणी के बाद लुधियाना के प्रवासी मजदूर भड़क गए हैं और उन्होंने लुधियाना के कांग्रेस प्रत्याशी और पार्टी अध्यक्ष राजा वडिंग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रवासी मजदूरों ने कांग्रेस कैंडिडेट राजा वडिंग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और उनसे प्रवासी मजदूरों के खिलाफ दिए अपने बयान पर तुरंत माफी मांगने को कहा। प्रवासी मजदूर संघ के नेता सोनू तिवाड़ी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रवासी मजदूरों के खिलाफ गलत टिप्पणी कर रहे हैं कि अगर हमारी सरकार आएगी तो पंजाब से प्रवासी मजदूरों को मिटा देंगे और उन्हें जीने नहीं देंगे, ऐसे बयान उचित नहीं हैं। लुधियाना एक उद्योग केंद्र है और यहां का उद्योग प्रवासी श्रमिकों पर निर्भर है, लेकिन ऐसे नेता पार्टी की छवि खराब कर रहे हैं और उन्हें पार्टी से हटा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजा वडिंग पार्टी अध्यक्ष हैं और उन्हें माफी मांगनी चाहिए। पिछले विधानसभा चुनाव में पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी उस वक्त भी विवादों में आए थे जब उन्होंने पंजाब में रहने वाले प्रवासी मजदूरों के खिलाफ गलत टिप्पणी की थी. हंगामे के बाद चन्नी को माफी मांगनी पड़ी. अब सुखपाल खैरा के बयान के बाद प्रवासी मजदूर फिर से भड़क गए हैं और पंजाब में हर जगह कांग्रेस उम्मीदवारों का बहिष्कार किया जा रहा है.

Khaira-Gave-Statement-Against-Migrants-Workers-Surrounded-Raja-Warrings-Office-Asked-To-Apologize



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं