लुधियाना। इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया की और से पंजाब पुलिस के दो अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से गैर-चुनाव कर्तव्यों में स्थानांतरित कर दिया है। बता दें कि लुधियाना के पुलिस कमिश्नर आईपीएस कुलदीप सिंह चहल और जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा का तबादला कर दिया गया है। यहीं नहीं इलेक्शन कमिशन की और से पंजाब के चीफ सेक्रेटरी को एक पत्र भेजकर दोनों अधिकारियों को गैर चुनावी कार्यों में लगाने को कहा गया है। यह बड़ी कार्रवाई चुनाव आयोग ने की है। यहां तक कि कमिशन ने पंजाब सरकार से तीन अधिकारियों का पैनल मांगा है। ताकि वह तीन में से किसी दो अधिकारियों को जालंधर व लुधियाना में कमिश्नर तैनात कर सके।
Breaking-News-Ludhiana-And-Jalandhar-Police-Commissioner-Transferred-Eci-Took-Action-Asked-For-Panel-Of-3-Officers-From-Punjab-Government