डेस्क, लुधियाना नगर निगम (एमसी) कमिश्नर संदीप ऋषि ने बुधवार को फोकल प्वाइंट में बन रही सड़क निर्माण का जायजा दिया। निरीक्षण के दौरान एमसी कमिश्नर संदीप ऋषि ने जनता की सुविधा के लिए काम में तेजी लाने के लिए अधिकारियों और ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। संदीप ऋषि ने कहा कि करीब 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है और उम्मीद है कि अगले डेढ़ महीने के भीतर बाकी काम भी पूरा हो जाएगा। इससे उद्योग जगत को बड़ी राहत मिलेगी। निरीक्षण के दौरान एसई संजय कंवर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Mc-Chief-Inspects-Ongoing-Work-To-Construct-Focal-Point-Main-Road-Issue-Necessary-Directions-To-Expedite-Work