September 18, 2026 03:01:31
पंजाब में क्रेटा ने 4 लोगों को कुचला, घायल बोला- कार की स्पीड 120 थी, नाबालिग चला रहा था, हादसे के ब

पंजाब में क्रेटा ने 4 लोगों को कुचला, घायल बोला- कार की स्पीड 120 थी, नाबालिग चला रहा था, हादसे के बाद साथी संग फरार

May28,2024 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर | जालंधर में तेज रफ्तार क्रेटा कार ने 4 लोगों को कुचल दिया। इनमें एक व्यक्ति साइकिल पर, 2 स्कूटी और एक बाइक पर सवार था। साइकिल सवार व्यक्ति के रिश्तेदारों ने कहा कि उसकी मौत हो गई है, जबकि SHO का कहना है कि घायल का इलाज चल रहा है। क्रेटा गाड़ी को नाबालिग चला रहा था। उसके साथ एक और लड़का मौजूद था। वो भी नाबालिग है। दोनों हादसे के बाद वहां से फरार हो गए। घायल के मुताबिक हादसे के वक्त कार की स्पीड 120 थी। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। हादसा सोमवार शाम को हुआ। घटना में जख्मी अलीपुर एरिया के रहने वाले मनीष ने बताया कि वह पेंट का काम करता है। वह बाइक पर जालंधर हाइट्स मोड़ से आ रहा था। इतने में पीछे से तेज रफ्तार क्रेटा कार आई, जो करीब 120 की स्पीड में थी। वह अपने आप को साइड कर पाता इतने में उसे टक्कर मार दी। इसके बाद आग जाकर कार ने एक एक्टिवा और साइकिल को टक्कर मारी दी। एक्टिवा सवार लोग कार के ऊपर से होते हुए पीछे आकर गिरे। जिससे वह जख्मी हुए। राहगीरों ने चारों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। 3 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं गंभीर घायल 40 वर्षीय माला नाम के व्यक्ति का इलाज जारी है। माला अपनी साइकिल पर सवार होकर काम से घर लौट रहा था।

Creta-Crushed-4-People-In-Punjab-Injured-Said-Speed-Of-Car-Was-120-A-Minor-Was-Driving-Absconded-With-His-Partner-After-The-Accident

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं