September 18, 2026 00:28:25
जालंधर में Aap विधायक के पति की मौत:देर रात घर में हार्ट अटैक आया, शाम को अंतिम संस्कार

जालंधर में Aap विधायक के पति की मौत:देर रात घर में हार्ट अटैक आया, शाम को अंतिम संस्कार

May31,2024 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर | जालंधर के हलका नकोदर से विधायक बीबी इंदरजीत कौर मान के पति शरणजीत सिंह मान का बीती रात हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। निधन के बाद से आम आदमी पार्टी के नेताओं में शोक की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार शरणजीत सिंह अपने घर पर ही मौजूद थे, जब उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। आज शाम पांच बजे नकोदर में उनका संस्कार किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी द्वारा नकोदर से इंदरजीत कौर मान की टिकट दी गई थी। इस दौरान उन्होंने हल्का नकोदर से भारी वोटों से जीत दर्ज की थी। शरणजीत सिंह मान की मौत के बाद नकोदर सहित पंजाब के विभिन्न आम आदमी पार्टी के नेताओं में शोक की लहर दौड़ उठी। नकोदर से इंदरजीत कौर मान ने अकाली दल के उम्मीदवार गुरप्रताप सिंह वडाला को भारी भारी वोटों से हराया था। इंदरजीक कौर मान को चुनाव में जीत दिलवाने में उनके पति शरणजीत सिंह मान ने अहम भूमिका निभाई थी। मान परिवार नकोदर सहित आसपास के एरिया में अपनी अच्छी पकड़ रखता है। जिससे आम आदमी पार्टी को काफी फायदा मिलता रहा है।

मगर चुनाव से दो दिन पहले विधायक इंदरजीत कौर मान के पति शरणजीत सिंह मान के निधन से नकोदर एरिया में आम आदमी पार्टी के नेताओं में काफी शोक है।

Aap-Mlas-Husband-Dies-In-Jalandhar-Heart-Attack-At-Home-Late-Night-Last-Rites-In-The-Evening

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं