September 19, 2026 06:30:56
पंजाब में 2.14 करोड़ लोग करेंगे मतदान:70 हजार पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा कर्मी तैनात, 5694 पोलिंग स्टे

पंजाब में 2.14 करोड़ लोग करेंगे मतदान:70 हजार पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा कर्मी तैनात, 5694 पोलिंग स्टेशन क्रिटिकल

May31,2024 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर | लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार चुनाव में 2.14 करोड लोग अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें 1.12 करोड पुरुष व 1.1 के करीब महिलाएं हैं। 18 से 19 साल के बीच के वोटरों की संख्या 5.38 लाख है। जो कि पहली बार मत का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। वहीं, चुनाव में 70 हजार पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बल और होम गार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। वहीं, 800 करोड़ का नशा व नकदी अब तक जब्त की गई है। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले चुनाव मतदान का ग्राफ 65 फीसदी था, जो कि नेशनल एवरेज से भी नीचे था। ऐसे में इस बार इसका टारगेट 70 फीसदी से अधिक रखा गया है।

इस बार 24451 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। यह 14 हजार 676 लोकेशन पर स्थापित किए हैं। इसमें 5694 संवेदनशील हैं। सारे पोलिंग बूथों पर वेब कास्टिंग की जाएगी। कई जगह 6 हजार से अधिक जगह पर माइक्रो ऑब्जर्वर भी लगाए जा रहे हैं। ताकि किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो।

पूरे राज्य में 1076 मॉडल पोलिंग स्टेशन , ग्रीन पोलिंग स्टेशन 115, पिक पोलिंग स्टेशन 165, यूथ मैनेजमेंट पोलिंग स्टेशन 99 व PWD पोलिंग स्टेशन 101 बनाए गए हैं। सारे पोलिंग स्टेशन पर लोगों को सारी सुविधाएं मिलेंगी।

हर घर से 2 किलोमीटर की दूरी पर पोलिंग स्टेशन बनाया गया है। पोलिंग स्टेशन पर लोगों को पानी, बैठने का इंतजाम, कूलर और पंखों का इंतजाम मिलेगा। सभी पोलिंग बूथ पर छबील मेडिकल किट का इंतजाम किया है।

चुनाव में 2.60 लाख मुलाजिमों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें पोलिंग स्टाफ 1.20 लाख हैं। जबकि सिक्योरिटी पर्सनल 70 हजार लगाए गए है। इसमें पुलिस, होम गार्ड व केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान है। इसके अलावा माइक्रो ऑब्जर्वर, ड्राइवर कंडक्टर व अन्य सहायक स्टाफ 50 हजार व DEO, CEO स्टाफ 25 हजार है। वहीं, दस हजार वाहन चुनाव में प्रयोग कर रहे है। जिनमें जीपीएस लगे हुए है।

2-14-Crore-People-Will-Vote-In-Punjab-70-Thousand-Police-And-Central-Security-Personnel-Deployed-5694-Polling-Stations-Critical



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं