September 19, 2026 08:54:03
पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन जून में करेंगी शादी, होने वाला दूल्हा एडवोकेट, ससुराल वाले पूर्व C

पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन जून में करेंगी शादी, होने वाला दूल्हा एडवोकेट, ससुराल वाले पूर्व Cm बेअंत सिंह के करीबी रहे

Jun2,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब की कैबिनेट मंत्री और सिंगर अनमोल गगन मान 16 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनकी शादी चंडीगढ़ में रह रहे शाहबाज सिंह से होगी। शाहबाज का परिवार जीरकपुर का रहने वाला है। शादी की रस्में जीरकपुर के एक मैरिज पैलेस में होंगी। 

अनमोल गगन मान का ज्यादातर समय चंडीगढ़ और मोहाली में ही बीता है। अनमोल गगन मान साल 2022 में खरड़ विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बनी थीं। राज्य में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनते ही उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया। वह टूरिज्म विभाग संभाल रही हैं। उन्होंने पहली बार पंजाब में टूरिज्म समिट कराई थी। जिसमें कई निवेशकों ने पंजाब में निवेश करने में दिलचस्पी दिखाई है। विधानसभा चुनाव के कैंपेन में मान ने सॉन्ग भी बनाया था। उनके प्रचार के लिए सीएम भगवंत मान के अलावा आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल खुद आए थे। राजनीति में आने से पहले वह पॉलीवुड में काम कर रही थीं। पंजाब में उनकी कई एल्बम रिलीज हो चुकी हैं। अनमोल गगन मान की शादी एडवोकेट शहबाज सिंह ने होने जा रही है। शाहबाज की मां सीलम सोही राजनीति में है। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के नेता व पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत के खिलाफ कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। इनके पिता पूर्व सीएम बेअंत सिंह के करीबी रहे हैं। वहीं इनके दादा निर्दलीय चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे। जीरकपुर एरिया में इनकी अच्छी प्रॉपर्टी है। इससे पहले, कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की शादी 7 नवंबर 2023 को उत्तर प्रदेश की रहने वाली डॉ. गुरवीन कौर से हुई थी। गुरवीन कौर मेरठ के गॉडविन ग्रुप के डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह बाजवा की बेटी हैं। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में बतौर रेडियोलॉजिस्ट काम कर रही हैं।

Punjab-Cabinet-Minister-Anmol-Gagan-Will-Get-Married-In-June-Groom-To-Be-An-Advocate-In-Laws-Should-Be-Close-To-Former-Cm-Beant-Singh



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं