लुधियाना। लोकसभा चुनाव होते ही पंजाब सरकार द्वारा अधिकारियों के तबादले करने शुरु कर दिए गए हैं। इसी के चलते शुक्रवार को पंजाब सरकार के गृह विभाग की और से पंजाब के 9 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जिसके तहत लुधियाना में तैनात पुलिस कमिश्नर निलभ किशौर का तबादला करते हुए एडीजपी एसटीएफ पंजाब तैनात कर दिया गया है। वहीं उनकी जगह पर आईपीएस कुलदीप सिंह चहल को लुधियाना पुलिस कमिश्नर का चार्ज संभाला गया है। बता दें कि कुलदीप चहल पहले भी लुधियाना के पुलिस कमिश्नर तैनात थे। लेकिन लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले चुनाव आयोग के निर्देंशों पर उनका तबादला कर दिया गया था। जिसके बाद अब उन्हें दोबारा सीपी तैनात किया गया है। वहीं दूसरी तरफ सवपन शर्मा को भी जालंधर पुलिस कमिश्नर का चार्ज संभाला गया है। वहीं इसी के साथ आईपीएस एस बुपथी को डीआईजी प्रशासनिक पंजाब, राहुल एस को डायरेक्टर विजिलेंस विभाग, रणजीत सिंह को पुलिस कमिश्नर अमृतसर, अजय मालुआ को डीआईजी फिरोजपुर रेंज, हरमनबीर सिंह को डीआईजी जालंधर रेज, गगनअजीत सिंह को एसएसपी सड़क सुरक्षा फोर्स में तैनात किया गया है।
Ips-Officers-Transferred-In-Punjab-Kuldeep-Chahal-Took-Charge-In-Ludhiana-And-Swapan-Sharma-Took-Charge-In-Jalandhar