लुधियाना | पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या समेत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली की अदालतों में लंबित दर्जनों मामलों की सुनवाई को लेकर जगतार सिंह हवारा ने कोर्ट में एक याचिका दायर की है। जिस सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उनके वकील से पूछा है कि हवारा पर किस अदालत में मामले लंबित हैं। कोर्ट ने इस संबंध में 9 जुलाई तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। हवारा द्वारा दायर की गई याचिका में उन्होंने कहा है कि वह फिलहाल जेल में बंद हैं। हर मामले में खुद पेश नहीं हो सकते। ऐसे में संबंधित सरकार की जिम्मेदारी है कि उसे हर हाल में अदालत में पेश किया जाए, मगर ऐसा नहीं किया जा रहा है।
हवारा ने दायर की गई याचिका में कहा है कि उनके खिलाफ सभी मामलों की सुनवाई किसी एक कोर्ट में होनी चाहिए। हवारा के खिलाफ दिल्ली में कुल 31, हरियाणा में एक, चंडीगढ़ में तीन और पंजाब की कई जिला अदालतों में कुल 31 मामले लंबित हैं। साल 1995 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में जगतार सिंह हवारा को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद हवारा के खिलाफ कई अन्य मामले भी दर्ज किए गए। हाई कोर्ट ने अगली सुनवाई पर इस संबंध में डेटा के साथ जवाब दाखिल करने का आदेश दिया हैं। जिससे के बाद दाखिल की गई याचिका पर आगे सुनवाई की जाएगी।
Terrorist-Hawara-Filed-A-Petition-In-The-Court-In-Punjab-Said-All-Cases-Should-Be-Heard-In-The-Same-Court-Records-Will-Be-Summoned-Till-July-9