September 19, 2026 00:09:45
हरियाणा से खट्‌टर-राव का मंत्री बनना तय, पंजाब से रवनीत बिट्‌टू बन सकते है केंद्रीय मंत्री, पीएम हाउ

हरियाणा से खट्‌टर-राव का मंत्री बनना तय, पंजाब से रवनीत बिट्‌टू बन सकते है केंद्रीय मंत्री, पीएम हाउस टी-मीटिंग में शामिल

Jun9,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़ | केंद्र में मोदी 3.0 सरकार में हरियाणा से 2 मंत्री बनने तय हैं। इनमें पहला नाम मनोहर लाल खट्‌टर का है। पूर्व CM खट्‌टर करनाल लोकसभा सीट से सांसद बने हैं। दूसरा नाम गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत का है। वह पिछली मोदी सरकार में भी मंत्री थे। खट्‌टर और राव इंद्रजीत को PMO से फोन आया। जिसके बाद दोनों सांसद दिल्ली पहुंचे। अब वे PM हाउस चाय पर जा रहे हैं। इसके अलावा जाट चेहरे के तौर पर भिवानी-महेंद्रगढ़ से चौधरी धर्मबीर का नाम भी चर्चा में है। वहीं फरीदाबाद सांसद कृष्णपाल गुर्जर और कुरूक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल भी मंत्री बनने की कोशिश में हैं। पंजाब और चंडीगढ़ की सभी 14 लोकसभा सीटों पर BJP का सूपड़ा साफ हो गया। पंजाब से मोदी सरकार में एक मंत्री जरूर रहता था लेकिन इस बार कौन मंत्री बनेगा?, इसको लेकर कुछ क्लियर नहीं है। यहां से मंत्री पद के सभी दावेदार हार चुके हैं। हालांकि यह भी चर्चा है कि पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर की पत्नी परनीत कौर, लुधियाना से पूर्व सांसद रवनीत बिट्‌टू या हरदीप पुरी को सिख चेहरे के तौर पर मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। हिमाचल से मंत्रीपद के दावेदारों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और अनुराग ठाकुर का नाम चर्चा में है। ठाकुर पिछली टर्म में मंत्री रह चुके हैं।

Khattar-Rao-Is-Sure-To-Become-Minister-From-Haryana-Ravneet-Bittu-From-Punjab-Can-Become-Union-Minister-Pm-Attends-House-Tea-Meeting

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं