September 19, 2026 00:10:22
पंजाब के छह कैडेट्स बने सेना में अफसर:ima देहरादून की पासिंग आउट परेड में शामिल हुए, अब तक 158 चयनित

पंजाब के छह कैडेट्स बने सेना में अफसर:ima देहरादून की पासिंग आउट परेड में शामिल हुए, अब तक 158 चयनित

Jun9,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। महाराजा रणजीत सिंह सशस्त्र बल तैयारी संस्थान, मोहाली, पंजाब के छह कैडेटों को भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन दिया गया है। उन्होंने देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में पासिंग आउट परेड में भाग लिया। इन कैडेटों में अमरिंदर सिंह मोहाली, शोभीदीप सिंह गुदासपुर, प्रताप सिंह मोहाली, आदित्य बर्मी होशियारपुर, आदित्य शर्मा मोहाली और तुशांत पठानकोट शामिल हैं। अब तक संस्थान के 158 कैडेटों को सेना के तीनों अंगों में कमीशन दिया जा चुका है। संस्थान के डायरेक्टर रिटायर मेजर जनरल अजय एच चौहान ने बताया कि 22 अन्य कैडेट सर्विस सलेक्शन बोर्ड का इंटरव्यू पास किया है। इस साल अप्रैल में NDA - 152 कोर्स की मेरिट सूची का ऐलान किया गया था। इसमें कैडेट नवजोत सिंह ने ऑल इंडिया ऑर्डर आफ मेरिट में 11वां रैंक हासिल किया।

वहीं, अब 22 कैडेट नेशनल डिफेंस अकेडमी या इसके बराबर की अकादमियों में जाने के लिए ज्वानिंग लैटर का इंतजार कर रहे हैं। संस्था के दो और कैडेट जसकीरत सिंह मोहाली व जालंधर के सक्षम गुप्ता को इस साल मई में भारतीय जन सेना में सब लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन मिला है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार राज्य के युवाओं की बेहतरी के लिए काम कर रही है। राज्य में सीएम भगवंत मान की अगुवाई में बनी सरकार के सत्ता में आने के बाद महाराजा रणजीत सिंह प्रीपेयटरी इंस्टीटयूट के 50 कैडेट कमीश्न अफसर बने है। इस इंस्टीट्यूट ने 56.64 फीसदी की सफलता दर हासिल करके मील पत्थर स्थापित करके गए है।

Six-Cadets-From-Punjab-Became-Officers-In-The-Army-Participated-In-The-Passing-Out-Parade-Of-Ima-Dehradun-158-Selected-So-Far

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं