September 18, 2026 22:17:58
जालंधर Bsf मुख्यालय में रेंज Dig-कमांडेंटों की हाईलेवल मीटिंग:रियासी आतंकी हमले पर पंजाब बॉर्डर पर स

जालंधर Bsf मुख्यालय में रेंज Dig-कमांडेंटों की हाईलेवल मीटिंग:रियासी आतंकी हमले पर पंजाब बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई, अनुमानित बाढ़ पर भी हुई चर्चा

Jun11,2024 | Enews Team | Jalandher

जालंधर। जम्मू-कश्मीर के रियासी में आतंकियों ने श्रद्धालुओं को ले जा रही बस पर रविवार शाम सवा 6 बजे हमला किया था। इसमें ड्राइवर और कंडक्टर समेत 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 लोग घायल हो गए थे। अब इसे लेकर पंजाब बॉर्डर्स पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा सुरक्षा को लेकर काम शुरू कर दिया गया है। सोमवार को बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने पंजाब सीमा पर चौकसी बढ़ाने को लेकर हाई लेवल मीटिंग की। मीटिंग में बॉर्डर सुरक्षा को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें सबसे अहम रात के समय गश्त बढ़ाना था। रात में गश्त करने वाले मुलाजिमों को नाइट विजन कैमरा प्रणाली सहित विभिन्न चीजें मुहैया करवाई जाएंगे। जिससे बॉर्डर की सुरक्षा यकीनी बनाई जा सके। लोकसभा चुनाव को लेकर ड्यूटी पर गई बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर की बटालियनों के लौटने के बाद सीमा पर तैनाती को लेकर भी चर्चा की गई। पंजाब बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय जालंधर में फ्रंटियर के सभी सेक्टर डीआईजी और कमांडेंट की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता आईपीएस आईजी डॉ. अतुल फुलजेले ने की। इस बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें तस्करी से निपटने के लिए नई रणनीति, प्रौद्योगिकी का उपयोग और पंजाब के लोगों की सुरक्षा और संरक्षा को बढ़ाना शामिल रहा। बीएसएफ सभी प्रकार के सीमा पार अपराधों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके परिणाम सकारात्मक रहे हैं। उभरती चुनौतियों के लिए रणनीतियों को संशोधित करने के लिए बीएसएफ द्वारा नियमित रूप से आत्मनिरीक्षण किया जाता है। इस बैठक के दौरान सीमावर्ती बुनियादी ढांचे की रक्षा और सीमावर्ती आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रावी और सतलुज नदी की अनुमानित बाढ़ की स्थिति को कम करने के लिए रोड मैप तैयार किया गया।

High-Level-Meeting-Of-Range-Dig-Commandants-At-Jalandhar-Bsf-Headquarters-Security-Increased-On-Punjab-Border-On-Reasi-Terrorist-Attack-Anticipated-Flood-Also-Discussed



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं