September 19, 2026 06:30:58
पूर्व कांग्रेस विधायक सतकार कौर पर आरोप तय:2022 दर्ज हुआ था आय से अधिक संपत्ति का मामला, विजिलेंस ब्

पूर्व कांग्रेस विधायक सतकार कौर पर आरोप तय:2022 दर्ज हुआ था आय से अधिक संपत्ति का मामला, विजिलेंस ब्यूरो ने दर्ज किया था मुकदमा

Jun12,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। फिरोजपुर ग्रामीण से पूर्व कांग्रेस विधायक सतकार कौर और उनके पति जसमेल सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोप तय कर दिए गए हैं। यह आरोप फिरोजपुर जिला न्यायालय द्वारा तय किए गए हैं। विजिलेंस ने इस संबंध में मुकदमा चलाने के लिए पहले विधानसभा अध्यक्ष से अनुमति ली थी। उसके बाद अब विजिलेंस की ओर से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हालांकि अब उन्हें जमानत मिल गई है। इससे पहले वह करीब 120 दिन जेल में रह चुकी हैं। विजिलेंस जांच में पता चला है कि सतकार कौर की वर्ष 2017 से 2022 के दौरान कुल आय 1,65,34,053 रुपये है, जबकि उन्होंने उस अवधि के दौरान 4,49,19, 831.41 रुपये खर्च किए हैं। जिसमें विधायक और उनके पति 2,83,85,778,41 रुपये अधिक आय दिखाने में विफल रहे हैं। दोनों ने अपनी आय से 171.78 करोड़ रुपये अधिक खर्च किए पाए गए। विजिलेंस ने यह जांच 17 जनवरी 2022 से शुरू की थी। विजिलेंस ने 18 सितंबर 2023 को सतकार कौर को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। सतकार कौर जब 2017 में विधायक चुनी गईं, तब उनके और उनके पति के पास 7.05 लाख रुपये की संपत्ति थी। लेकिन पांच साल बाद उनकी संपत्ति में काफी इजाफा हुआ।

Charges-Framed-Against-Former-Congress-Mla-Satkar-Kaur-2022-A-Case-Of-Disproportionate-Assets-Was-Registered-Vigilance-Bureau-Had-Registered-A-Case



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं