September 19, 2026 00:12:54
नए कानून की टॉप 7 में हरियाणा की 1 Fir:हिमाचल की 2 शामिल, पंजाब में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ क

नए कानून की टॉप 7 में हरियाणा की 1 Fir:हिमाचल की 2 शामिल, पंजाब में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ केस दर्ज

Jul1,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। देश में 3 नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हो गए हैं। इन्हें IPC (1860), CrPC (1973) और एविडेंस एक्ट (1872) की जगह लाया गया है। इसके तहत देश में दर्ज हुईं पहली 7 FIR में 2 हिमाचल और 1 हरियाणा की शामिल है। हरियाणा के सोनीपत सदर थाना में पहली FIR दर्ज हुई। ये मामला लूटपाट का है। जिसमें बीएनएस की धारा 309 (4) लगाई गई है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धनोटू थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत पहला मामला दर्ज किया गया। यह मामला मारपीट का है और बीती रात 1:45 बजे दर्ज किया गया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 323 और 341 की जगह बीएनएस की धारा 126 (2), 115 (2), 351 (2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया है।

बीएनएस के तहत दूसरा मामला शिमला के ढली थाने में दर्ज किया गया। वहीं पंजाब में पहली एफआईआर धुरी के थाना सदर में दर्ज की गई है। ये एफआईआर 303 BNS के तहत दर्ज हुई है। ये मामला चोरी का है। इसके साथ अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ BNS के तहत 308(4) और 351(2) का मामला दर्ज किया है। ये फिरौती मांगने का मामला है। जिसमें दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। हिमाचल पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा ने बताया कि तीन नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं। पहला मामला धनोटू पुलिस थाना में रात दर्ज किया गया। दोपहर तक कुल पांच केस नए कानूनों के तहत दर्ज किए गए। इनमें धनोटू, ढली, हमीरपुर सदर, अंब और नूरपूर थाना में केस दर्ज किए गए।

धनोटू पुलिस के अनुसार रात 1:45 बजे स्थानीय निवासी राकेश कुमार और संजय कुमार के बीच झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि राकेश कुमार ने संजय कुमार को अपनी जमीन पर काम करने से रोका और कहा कि ऐसा करने से खड्ड (नदी) का पानी उसके घर में आ जाएगा। इससे उसके घर को खतरा पैदा हो जाएगा। इस पर संजय कुमार ने राकेश की पिटाई कर दी। रात करीब 1:15 बजे राकेश कुमार शिकायत लेकर धनोटू थाने पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने रात में ही उसका मेडिकल करवाया और करीब 1:45 बजे नए कानून के तहत एफआईआर दर्ज की।

1-Fir-From-Haryana-In-The-Top-7-Of-The-New-Law-2-From-Himachal-Included-Case-Registered-Against-Gangster-Goldie-Brar-In-Punjab



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं