September 17, 2026 18:45:23
बिजली कट से परेशान लोगों का जेनरेटर के साथ प्रदर्शन, बिजली ऑफिस बाहर बाहर अगरबत्ती से की पूजा अर्चना

बिजली कट से परेशान लोगों का जेनरेटर के साथ प्रदर्शन, बिजली ऑफिस बाहर बाहर अगरबत्ती से की पूजा अर्चना

Jul3,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। चंडीगढ़ रोड के साथ लगते इलाकों में बिजली न आने के कारण परेशान हुए लोगों द्वारा अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया गया। लोगों द्वारा बिजली ऑफिस फोकल प्वाइंट के ऑफिस आगे जेनरेटर साथ लेकर सरकार खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान जेनरेटर ही सहारा के नारे लगा सरकार पर तंज भी कसा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जेनरेटर के आगे अगरबत्ती जलाकर पूजा अर्चना भी की। प्रदर्शनकारियों में शामिल युवक जतिंदर कुमार, प्रमोद और लवि ने कहा कि सरकार बिजली देने में नाकाम साबित हो रही है। बिजली कटौती से लोग परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजली कब चली जाए और कब आए, कुछ पता नहीं। बिजली घर पहुंचे लोगों ने कहा कि, अब तो जेनरेटर ही हमारा सहारा रह गया है। हम रोजाना जैनरेटर की पूजा करेंगे। लोगों ने कहा कि सरकार बिजली कटों से राहत दे नहीं तो वह हाईवे जाम कर देंगे। लोगों ने बिजली विभाग के एक्सईएन अमरिंदर संधु से इस समस्या का समाधान किए जाने की मांग की।

People-Troubled-By-Power-Cuts-Demonstrated-With-Generators-Worshiped-With-Incense-Sticks-Outside-The-Electricity-Office

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं