लुधियाना। लुधियाना में आखिरकार उमस झेल रहे लोगों को बारिश ने राहत दे ही दी। बीती रात से लुधियाना में हुई तेज बारिश के बाद वीरवार को लुधियाना का मौसम बेहद सुहावना रहा।मौसम ठंडा होने और तापमान मं भी 4 डिग्री तक गिरावट आने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। वीरवार दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और मौसम एकदम ठंडा रहा। लुधियाना में बारिश ना होने से लोग उमस व चिपचिपाती गर्मी की मार झेल रहे थे और बारिश का इंतजार कर रहे थे। वीरवार को तापमान दोपहर तक 32 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि पहले 37 तक जा पहुंचा था। मौसम विभाग ने भी तेज बारिश का अलर्ट किया है। लुधियाना में आज और कल भारी बारिश हो सकती है। जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
Relief-From-Heat-Due-To-Rain-In-Ludhiana-On-Wednesday-Night-Temperature-Dropped-By-4-Degrees