September 17, 2026 18:45:04
पंजाब Bjp की जिम्मेदारी फिर विजय रुपाणी को:पार्टी हाईकमान ने लिया फैसला, लोकसभा चुनाव में पार्टी का

पंजाब Bjp की जिम्मेदारी फिर विजय रुपाणी को:पार्टी हाईकमान ने लिया फैसला, लोकसभा चुनाव में पार्टी का बढ़ा वोट शेयर

Jul5,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सभी राज्यों के संगठन में बदलाव किया गया। हालांकि पंजाब के एक बार फिर से गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपानी को जिम्मेदारी दी गई, जबकि डॉ. नरिंदर सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है। दोनों पहले से ही इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से यह आदेश जारी किए गए हैं। पंजाब के प्रभारी व सह प्रभारी को बदलने के पीछे की सबसे बड़ी वजह ये भी मानी जा रही है कि पार्टी लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। वोट शेयरिंग के मामले में पार्टी अब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच गई। पार्टी का वोट प्रतिशत अब 18 फीसदी तक पहुंच गया है। जो कि गत चुनाव में नौ फीसदी तक सीमित था। भले ही इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी किसी सीट पर जीत नहीं पाई है। लेकिन पार्टी के उम्मीदवारों ने कड़ी टक्कर दी है। राज्य में पार्टी को अब एक के बाद एक चुनाव के दौर से गुजरना है। अभी दस जुलाई को जहां जालंधर वेस्ट सीट पर विधानसभा के उप चुनाव तय है। इसके बाद चार विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने है। हालांकि अभी तक चुनाव की तारीख घोषित नहीं हुई है। इन सीटों चब्बेवाल, डेरा बाबा नानक, बनराला और गिदड़बाहा शामिल है। क्योंंकि बरनाला के विधायक गुमरीत सिंह मीत हेयर अब संगरूर से सांसद चुने गए हैं। इसी तरह डेरा बाबा नानक के विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा भी गुरदासपुर से सांसद चुने गए हैं। जबकि राज कुमार होशियापुर सीट सांसद चुने गए है। इससे पहले वह चब्बेवाल के विधायक थे। वहीं, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग लुधियाना के सांसद चुने गए है। जबकि वह पहले वह गिद्दड़बाहा के विधायक थे। इसके अलावा पंचायत चुनाव व नगर निगमों के चुनाव है। जबकि 2027 में विधानसभा चुनाव शेष है।

Punjab-Bjps-Responsibility-Again-To-Vijay-Rupani-Party-High-Command-Took-The-Decision-Partys-Vote-Share-Increased-In-Lok-Sabha-Elections



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं