लुधियाना। लुधियाना में अlज सुबह से हो रही बारिश से जहां मौसम सुहावना बना हुआ है, वहीं लोगों को उमस व चिपचिपाती गर्मी से राहत मिली है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। शनिवार की सुबह जहां तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं दिनभर बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। आज का तापमान 28 से 30 के बीच रह सकता है। वहीं लोगों को सुबह से ही गर्मी से राहत मिलने के बाद लोगों ने बारिश का आनंद भी लिया। मौसम विभाग के मुताबिक लुधियाना में जहां तेज बारिश का अलर्ट है तो वहीं आज और कल तेज बारिश होगी।
Temperature-Drops-Due-To-Rain-In-Ludhiana-Mercury-May-Remain-Between-28-To-30-Degrees-Alert-Of-Heavy-Rain-For-Two-Days