September 17, 2026 18:44:22
Pseb को एसोसिएशन अध्यक्ष पर एक्शन: सर्टिफिकेट वैरिफिकेशन मामले में खंगूड़ा सहित तीन सस्पेंड; जांच के

Pseb को एसोसिएशन अध्यक्ष पर एक्शन: सर्टिफिकेट वैरिफिकेशन मामले में खंगूड़ा सहित तीन सस्पेंड; जांच के बाद कार्रवाई

Jul6,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने बोर्ड कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष परविंदर सिंह खंगूड़ा सहित तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। सर्टिफिकेट की वैरिफिकेशन के मामले में PSEB के वाइस चेयरमैन प्रेम कुमार ने यह आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि मामला पंजाब फार्मेसी काउंसिल की तरफ से 4 अप्रैल को पत्र के माध्यम से ध्यान में लाया गया था। काउंसिल ने 2 उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट वेरिफाइड करने के लिए साल 2023 में भेजे थे। बोर्ड ने सर्टिफिकेट्स की वेरिफिकेशन की दो रिपोर्ट भेजी। पहली में सर्टिफिकेट्स को सही और दूसरी में फेक बताया गया था। बोर्ड ने प्रारंभिक जांच संयुक्त सचिव जनरल से करवाई थी। शिक्षा बोर्ड कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष खंगूड़ा ने उन पर लगे आरोपों का खंडन किया है। उनका कहना है कि वे तथ्यों के आधार पर खुद को सही साबित करेंगे। ये फैसला जल्दबाजी के तहत किया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष और बोर्ड के सचिव की अनियमितताओं को वे समय-समय पर उजागर करते रहे हैं। जानबूझ कर उन्हें निशाना बनाया गया है।

परविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि उन पर लगे आरोप किसी भी तरह से साबित नहीं हुए हैं और न ही कहीं पर उनके हस्ताक्षर हैं। लेकिन फिर भी उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। आने वाले दिनों में बोर्ड के सचिव द्वारा की अनियमितताओं का खुलासा करेंगे।

Pseb-Takes-Action-Against-Association-President-Three-Including-Khanguda-Suspended-In-Certificate-Verification-Case-Action-After-Investigation



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं