लुधियाना। रविवार की दोपहर पंजाब के गर्वनर बनवारी लाल पुरोहित लुधियाना पहुंचे। वह शिवसेना नेता संदीप थापर का हालचाल जानने व उनके परिवार से मुलाकात करने डीएमसी आने वाले थे कि वह सीधा सर्कट हाऊस पहुंचे और परिवार को वहीं सर्किट हाऊस आने को कहा। डीएमसी जाने से गर्वनर ने मना किया तो परिवार ने भी गर्वनर को सर्कट हाऊस आने से इनकार कर दिया। जिसके बाद गर्वनर सर्किट हाऊस से वापस चंडीगढ चले गए। ना ही वह परिवार से मिले ना ही संदीप थापर का हालचाल जानने डीएमसी पहुंचे। लुधियाना के सर्किट हाऊस में पहुंचे गर्वनर बनवारी लाल पुरोहित ने पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल और डीसी साक्षी साहनी के साथ बैठक की और हमले की सारी जानकारी ली। गर्वनर ने सीपी निर्देश दिए कि हमले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये तो भगवान की कृपा रही की शिव नेता बच गए वरना जैसे हमला हुआ उससे उनकी जान भी जा सकती थी। उन्होंने सीपी को कहा है कि हमले से संबंधित किसी भी दोषी को छोड़ा ना जाए और जो एक दोषी फरार चल रहा है उसे काबू किया जाए। उधर, डीएमसी लुधियाना में काफी समय से संदीप थापर की पत्नी, परिवार व शिवसेना के नेता गर्वनर का इंतजार कर रहे थे लेकिन गर्वनर ने डीएमसी आने से मना कर दिया। गर्वनर के बिना मिले वापस चले जाने के बाद शिवसेना नेताओं में रोष देखने को मिल रहा है।
Shiv-Sena-Leaders-Family-Refused-To-Meet-The-Governor-Returned-Without-Meeting