September 17, 2026 18:44:24
पंजाब में आवारा पशुओं के मामले में Hc का आदेश: निकाय विभाग मामले में दिखाए संवेदनशीलता, पशुओं को भेज

पंजाब में आवारा पशुओं के मामले में Hc का आदेश: निकाय विभाग मामले में दिखाए संवेदनशीलता, पशुओं को भेजा जाए कैटल पाउंड

Jul11,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब में आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं के मामले की सुनवाई करते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने निकाय विभाग को इस मामले को संवेदनशीलता से लेने को कहा है। कोर्ट ने निकाय विभाग को पशुओं को पकड़कर कैटल पाउंड भेजने को कहा है ताकि इससे होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इस संबंध में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। इसमें शहरी क्षेत्रों में पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं का जिक्र किया गया था। पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया था। वहीं, हाईकोर्ट का कहना है कि इस संबंध में याचिका दायर करने का उद्देश्य पूरा हो गया है। क्योंकि सरकार ने अपने जवाब में कहा है कि पशुओं से संबंधित नियम-कायदे तय कर दिए गए हैं। कोर्ट ने उम्मीद जताई है कि अब अधिकारी इन नियमों का सख्ती से पालन करेंगे। पजाब सरकार की तरफ से उच्च अदालत में बताया गया है राज्य के 23 जिलों में कमेटियां गठित कर दी गई हैं, जो कि पशुओं से जुड़े मामले को देखती हैं। राज्य में 457 गौशालाएं व कैटल पाउंड पूरी तरह से ऑपरेशनल हैं। इसके अलावा पंजाब गऊ सेवा आयोग भी काम कर रहा है। करीब तीन साल पहले मोहाली में लावारिस पशुओं की वजह से बड़ा हादसा हुआ था। इस दौरान बाइक सवार पति पत्नी पशुओं की चपेट में आ गए थे। ऐसे में पति की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि पत्नी गंभीर रूप में घायल हो गए थे। इसके बाद इस मामले में पत्नी ने निकाय विभाग से मुआवजे की मांग की थी।

Hc-Order-In-Case-Of-Stray-Animals-In-Punjab-Civic-Department-Should-Show-Sensitivity-In-The-Matter-Animals-Should-Be-Sent-To-Cattle-Pound



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं