September 19, 2026 09:41:38
एल्डेको के बाहर बनी पुलिस चौकी कर दी गई ध्वस्त, लोग बोले- विधायक भोला, पप्पी-बग्गा ने बंद करवाया, Nh

एल्डेको के बाहर बनी पुलिस चौकी कर दी गई ध्वस्त, लोग बोले- विधायक भोला, पप्पी-बग्गा ने बंद करवाया, Nhai ने की कार्रवाई

Jul17,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। जालंधर बाईपास के पास हाईवे पर एल्डेको कॉलोनी के बाहर बनी पुलिस चौकी पर एनएचएआई ने जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। यह पुलिस चौकी करीब 4 से 5 महीने पहले यहां बनाई गई थी ताकि अपराध को रोका जा सके। एनजीओ संवेदना की ओर से एल्डेको के बाहर एक एंबुलेंस भी स्थायी रूप से लगाई गई थी ताकि सड़क दुर्घटना होने पर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके। एल्डेको वेलफेयर सोसायटी के प्रधान नवल थापर ने शहर के तीनों विधायकों दलजीत ग्रेवाल भोला, अशोक पराशर पप्पी और मदन लाल बग्गा पर पुलिस चौकी बंद करवाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि 4 साल से वे लगातार एल्डेको के बाहर पुलिस चौकी बनवाने के लिए प्रयासरत थे। पुलिस चौकी बन भी गई। यहां 24 घंटे पीसीआर दस्ता तैनात रहता था। एल्डिको के बाहर पुलिस चौकी बनने के बाद पुलिस ने कई नशा तस्करों को भी पकड़ा। हाईवे पर लूटपाट की घटनाएं भी कम हो गई। लेकिन कॉलोनी में आम आदमी पार्टी का एक कार्यकर्ता रहता है, जिसने तीनों विधायकों को गुमराह करके इस चौकी के खिलाफ कर दिया।

थापर ने कहा कि इस चौकी की कार्रवाई सलेम टाबरी थाने में चल रही थी। थापर ने कहा कि मैंने सीएमओ में जाकर इस पुलिस चौकी को शुरू करवाया। चौकी को लगातार आधुनिक बनाने के लिए मैंने खुद 13 लाख रुपए खर्च किए। आज एनएचएआई ने अतिक्रमण के नाम पर इस चौकी को गिरा दिया, जबकि हाईवे पर अनगिनत अतिक्रमण हैं, जिनसे एनएचएआई के अधिकारियों की सेटिंग है।

एल्डिको के कुछ लोग रोजाना कॉलोनी के बाहर शराब पीते थे। उन्हीं लोगों ने आज अपने राजनीतिक संबंधों का इस्तेमाल करके हाईवे अथॉरिटी को झूठी शिकायत दर्ज करवाकर पुलिस चौकी को तुड़वा दिया है। जब यह पुलिस चौकी बनी थी, तब लोगों ने जश्न मनाया था। भगवंत सिंह मान से मंजूरी मिलने के बाद यह चौकी खोली गई थी। कुछ लोगों के बहकावे में आकर तीनों विधायकों ने पुलिस चौकी बंद करवा दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह से मांग है कि तीनों विधायकों की कार्यशैली पर ध्यान दें और पुलिस चौकी को दोबारा बनवाएं।

Police-Post-Outside-Eldeco-Was-Demolished-People-Said-Mla-Bhola-Pappi-Bagga-Got-It-Closed-Nhai-Took-Action



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं