September 17, 2026 21:54:38
शराब की पेटियां बेचने वाले तीन ठेकेदारों पर एक्साइज डिपार्टमेंट का एक्शन, Nk ने घटाएं बीयर और शराब क

शराब की पेटियां बेचने वाले तीन ठेकेदारों पर एक्साइज डिपार्टमेंट का एक्शन, Nk ने घटाएं बीयर और शराब के रेट

Jul19,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

 ग्राहकों को सरेआम शराब ठेके से सीधे बंद पेटियां बेचने वाले तीन ठेकेदार पर लुधियाना एक्साइज डिपार्टमेंट की ओर से एक्शन लेते हुए 3 दिन के लिए इनको ग्रुप के सभी ठेके बंद कर दिए गए, हालांकि नेता जी की सिफारिश और अंडरटेकिंग देकर यह ठेके डेढ़ दिन बाद ही खोल दिए गए। बताया जाता है कि एक्साइज डिपार्टमेंट की ओर से चेतावनी देकर इन्हें खोल दिया गया है । इन तीन ठेकेदार में चावला ग्रुप, एनके और सुरजीत ग्रुप के ठेके शामिल हैं। एक्साइज डिपार्टमेंट के एक्शन के चलते चावल ग्रुप के बुधवार से सराभा नगर मल्हार रोड और पक्खोवाल रोड के कुछ हिस्से में आते शराब के ठेके बंद रहे और वही NK ग्रुप के हैबोवाल, राजपुरा रोड सिविल लाइंस रोड के ग्रुप के ठेकों पर ताले लगे रहे और इसी तरह सुरजीत ग्रुप के यह ठेके भी बंद रहे। डिपार्टमेंट की ओर से सजा के तौर पर इन तीनों ठेकेदार के बुधवार, वीरवार और शुक्रवार तक के लिए सभी ठेके बंद किए गए थे लेकिन नेताओं की सिफारिश के चलते ये सभी ठेके वीरवार दोपहर में ही अंडरटेकिंग लेकर खोल दिए गए।  वही Nk ग्रुप ने अपना यह घाटा पूरा करने के लिए और दूसरे ठेकेदारों की मुश्किलों को बढ़ाते हुए 18 जुलाई से अपने नए रेट लागू कर दिए हैं। जिसमें बियर के दाम₹50 तक कम कर दिए गए हैं जहां पहले किंगफिशर लाइट और स्ट्रांग₹200 में बेची जाती थी उसे ₹150 कर दिया गया है वही ₹250 में बिकने वाली बियर के दाम ₹200 कर दिए गए हैं।  इसके साथ-साथ जहां अन्य शराब के ठेकेदार ब्लेंडर प्राइड की बोतल₹1000 में बेचते हैं, वही Nk के ठेकों में यह बोतल 850 रुपए में बेची जा रही है। बताया जा रहा है कि NK ग्रुप की इस मनमानी को लेकर अन्य ठेकेदार आज एक्साइज डिपार्टमेंट के अफसराे से भी मिलने जा रहे हैं।

Excise-Department-Action-Against-Three-Contractors-Selling-Liquor-Boxes-Nk-Reduced-The-Rates-Of-Beer-And-Liquor



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं