September 17, 2026 22:55:47
पंजाब में प्रधानमंत्री आवास योजना में 1.84 करोड़ का घोटाला:विजिलेंस जांच में खुलासा, फर्जी बिल तैयार

पंजाब में प्रधानमंत्री आवास योजना में 1.84 करोड़ का घोटाला:विजिलेंस जांच में खुलासा, फर्जी बिल तैयार करके की धोखाधड़ी, अधिकारियों-ठेकेदार पर केस

Jul20,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब के नाभा में प्रधानमंत्री आवास योजना में 1.84 करोड़ रुपए के घोटाले का पर्दाफ़ाश विजिलेंस ने किया है। जांच के बाद विजिलेंस ने अफसरों और ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जांच में सामने आया है कि वर्ष 2018 में नगर काउंसिल नाभा को हाउस फॉर ऑल स्कीम ( PMSAY) के तहत फंड प्राप्त हुए थे। तिथि 01.11.2018 से 06.11.2018 तक 6 दिन के अंदर विकास कार्यों के फर्जी बिल तैयार कर 1 करोड़ 84 लाख 45 हजार 551 रुपए का गबन कर लिया कर लिया था। विजिलेंस जांच में सामने आया है कि उक्त राशि से कोई भी विकास कार्य नहीं किया गया, बल्कि अधिकारियों ने ठेकेदार के साथ मिलीभगत कर इस योजना के तहत जरूरतमंदों के लिए घर बनाने के बजाय कार्यों को विकास कार्य के रूप में दिखाकर फंडों का गबन किया है। इससे पहले विजिलेंस ब्यूरो पंजाब ने चावल घोटाले का पर्दाफ़ाश किया था। इसमें सामने आया था कि केंद्र की स्कीमों के तहत जो चावल आ रहे थे। ठेकेदार व चावल मिल मालिक इससे मोटी आमदनी कमा रहे थे। विजिलेंस ने उस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया था।

Scam-Of-Rs-1-84-Crore-In-Pradhan-Mantri-Awas-Yojana-In-Punjab-Vigilance-Investigation-Revealed-Fraud-By-Preparing-Fake-Bills-Case-Against-Officers-Contractors

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं