September 17, 2026 12:45:08
आरोप प्रत्यरोप के बीच लोधी क्लब में कल होगी वोटिंग, शाम छह बजे के बाद नतीजों के साथ हो जाएगा नई टीम

आरोप प्रत्यरोप के बीच लोधी क्लब में कल होगी वोटिंग, शाम छह बजे के बाद नतीजों के साथ हो जाएगा नई टीम का एलान

Mar1,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना                                                                    

 आरोप प्रत्यारोपों के बीच कल लोधी क्लब में नई एग्जीक्यूटिव के चुनाव को क्लब मैंबर्स की ओर से वोटिंग की जाएगी और शाम छह बजे के बाद किसी भी समय चुनाव नतीजों के साथ नई टीम का एलान भी कर दिया जाएगा। इस बार के चुनाव में भले ही टर्म पूरी होने के चलते CA नितिन महाजन खुद चुनाव नहीं लड़ रहे, लेकिन उनकी टीम से डा. सरजू रल्हन की ओर से जरनल सेक्रेटरी के पद पर अगुवाई की जा रही हैं और उनका सीधा मुकाबला मनीष गुप्ता के साथ हैं। इस बार चुनाव का नामांकन भरने को 25 हजार रुपए की नॉन रिफंडएबल फीस रखी गई थी, इसलिए एग्जीक्यूटिव को मिला कुल दस पदों के लिए बीस नामांकन ही भरे गए थे। यानि सरजू रल्हन की A टीम से दस और मनीष गुप्ता की B टीम से दस कैंडीडेट चुनाव मैदान में हैं। इस बार क्लब के किसी भी पद पर त्रिकोणा मुकाबला नहीं हैं और ऐसे में पहली बार चुनाव में खडे़ कैंडीडेट के लिए ये चुनाव जीतना बेहद टेढ़ी खीर साबित हो सकता है। B टीम की ओर से इस बार चुनाव में ऐसा माहौल बनाया गया है कि A टीम (जिसमें अधिकतर पुरानी एग्जीक्यूटिव ही चुनाव मैदान में हैं ) ने क्लब को घाटे में ला खड़ा किया और पुरानी टीम की मनमानी से मैंबर तंग आ चुके हैं। सोशल मीड़िया में इस तरह से हो रहे B टीम के प्रचार के चलते ही आज मौजूदा जनरल सेक्रेटरी नितिन महाजन की ओर से आज क्लब के इलेक्शन आर्ब्जवर को इन झूठी खबरों के जरिए क्लब मैंबर को गुमराह करने व इस पूरे मामले की जांच करवाने की मांग भी की गई हैं। सीएम नितिन महाजन का कहना है कि क्लब में बेस्ट 5 व 7 स्टार फैसिलिटी मैंबर्स को दी जा रही है और इसके लिए क्लब में कईं कुछ बदलाव किए गए हैं। क्लब को कोई घाटा नहीं, ब्लकि मैबर्स को बेहतर फैसिलिटी देने को किए किया खर्च हैं। तीन बार मेरी ओर से क्लब प्रेसीडेंट से एजीएम बुलाने को लिखा गया है, लेकिन चुनावी माहौल के चलते ये संभव नहीं हो पाया। वहीं दूसरी ओर मनीष गुप्ता व अजय मेहता की टीम का कहना है कि क्लब पहले कैसे प्राॅफिट था और पिछले चार सालों में ही घाटे में आया। क्लब की आमदन और खर्च की मैनेजमेंट मौजूदा टीम सही नहीं कर पाई और मनमर्जी से यहां फरमान जारी करती रही है। इस बार चुनाव में कई मेंबर जीत के बाद दूसरी तो कोई तीसरी बार चुनाव लड़ने वाले है, ऐसे में ये दावेदार बतौर एक्जिक्यूटिव अपने मेंबर को कितना संतुष्ट कर पाए है, ये नतीजे साफ कर देंगे। क्लब के मौजूदा वाइस प्रेसिडेंट और सीनियर हार्ट सर्जन डॉक्टर सरजू रल्हन  जनरल सेक्रेटरी के पद पर से अपनी मजबूत दावेदारी ठोके हुए हैं।

   

जानें A और B टीम से कौन किसके खिलाफ चुनाव मैदान में

लोधी क्लब की A टीम में डॉक्टर सरजू रल्हन हैं । डॉक्टर सरजू रल्हन, जनरल सेक्रेटरी की पोस्ट पर मनीष गुप्ता के साथ मुकाबला है। जबकि वाइस प्रेसिडेंट की पोस्ट पर ए टीम से अरविंदर सिंह पाड़ा का मुकाबला अजय मेहता से है। जॉइंट सेक्रेटरी की पोस्ट पर राजीव गुप्ता का मुकाबला बी टीम के महेश खन्ना से है। महेश खन्ना इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के जीएम पद पर लंबे समय तक सेवाएं देकर सेवानिवृत हुए हैं। कल्चरल सेक्रेट्री की पोस्ट पर नीरज आनंद नाजी का मुकाबला बी टीम के डॉक्टर आरके गोयल के साथ हैं। वहीं स्पोर्ट्स सेक्रेट्री की पोस्ट पर राम शर्मा बी टीम के विकास गुप्ता के खिलाफ कांटेस्ट कर रहे हैं।  फाइनेंस सेक्रेटरी की पोस्ट पर निशांत सिंघानिया का मुकाबला CA विकास खन्ना के साथ हैं। जहां निशांत सिंघानिया लंबे समय से क्लब की राजनीति से जुडे़ हुए हैं और वहीं विकास खन्ना मौजूदा टीम में फाइनांस सेक्रेटरी के पद पर हैं, लेकिन वे इस बार ए टीम को छोड़ बी टीम से चुनाव लड़ रहे हैं।  बार सेक्रेटरी की पोस्ट पर ज्योति ग्रोवर का मुकाबला सुखपाल सिंह के साथ हैं। मेस सेक्रेटरी की पोस्ट पर इंजीनियर हरिंदर सिंह का मुकाबला बी टीम के अमित जिंदल के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। टीम के  एग्जीक्यूटिव मेंबर की पोस्ट पर इश्करण सिंह डंग और लेडी एक्जिक्यूटिव की पोस्ट पर रितु चंदना कॉन्टेस्ट कर रही है। वहीं क्लब की B टीम से डॉ आशीष के सक्सेना और महिला एग्जीक्यूटिव के पद पर अंजू बंसल चुनाव चुनाव मैदान में हैं।                    

Voting-Will-Be-Held-Tomorrow-In-Lodhi-Club-Amidst-Allegations-And-Counter-Allegations-The-New-Team-Will-Be-Announced-With-The-Results-After-6-Pm



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं