जहां एक ओर सतलुज क्लब चुनाव को लेकर माहौल गर्माया हुआ है, वहीं दूसरी ओर लोधी क्लब में वोटिंग वाले दिन हुए हंगामें को लेकर तीन क्लब मैंबर्स को नोटिस जारी हो गया है। ये नोटिस डा. गौरव सचदेवा, रिपु दमन और मैस के कैंडीडेट रहे सुखपाल सिंह को जारी किया गया है। गौर हो कि लोधी क्लब में वोटों की काउंटिंग के दौरान पूर्व जनरल सेक्रेटरी सीए नितिन महाजन की ओर से इलेक्शन आब्जर्वर को डा. गौरव, रिपु दमन और सुखपाल सिंह के खिलाफ धक्का मुक्की करने व गाली गलौच की शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस की ओर से रिपु दमन को पुलिस क्लब से उठा अपने साथ सराभा नगर थाना ले गई थी, जबकि पुलिस की इस कार्रवाई दौरान डा. गौरव क्लब से निकल गए थे। हालांकि बाद में रिपु दमन को भी पुलिस की ओर से राजनीतिक दबाव के चलते छोड़ दिया गया था। लेकिन अब लोधी क्लब में दोबारा से सीए नितिन महाजन की टीम आने के बाद अब पुरानी शिकायत पर एक्शन लेते हुए एसडीएम वेस्ट पीसीएस अधिकारी पूनमप्रीत कौर की ओर से तीनों मेंबर को नोटिस जारी कर इस पूरे विवाद में 24 घंटे में जबाव मांगा है। बताया जाता है कि इन मैंबर्स की ओर से आज अपना जबाव दाखिल भी कर दिया गया है।
Notice-To-Three-Members-In-Lodhi-Club-Election-Dispute-One-Member-Was-Taken-To-The-Police-Station-By-The-Police