September 17, 2026 11:59:09
इनिशिएटर्स ऑफ चेंज और लीफोर्ड हेल्थकेयर ने मिलकर शुरू किया मुफ्त इवनिंग स्कूल, 100 से अधिक बच्चों को

इनिशिएटर्स ऑफ चेंज और लीफोर्ड हेल्थकेयर ने मिलकर शुरू किया मुफ्त इवनिंग स्कूल, 100 से अधिक बच्चों को मिलेगा लाभ

Jul27,2025 | Enews Team | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना

लुधियाना में इनिशिएटर्स ऑफ चेंज एनजीओ ने लीफोर्ड हेल्थकेयर लिमिटेड के साथ साझेदारी करते हुए एक बड़ी पहल की है। लीफोर्ड अपने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) कार्यक्रम के तहत फुलनवाल गांव में स्थित यूसाारी फ्री इवनिंग स्कूल को अगले तीन वर्षों के लिए एडॉप्ट कर रही है।

इस सहयोग के अंतर्गत 100 से अधिक बच्चों को मुफ्त शिक्षा, किताबें, यूनिफॉर्म और बैग प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे सम्मान के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। यह पहल 100 से अधिक गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी।इस पहल की शुरुआत लुधियाना के बचत भवन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई, जिसमें समाजसेवियों, मीडिया और सहयोगियों की मौजूदगी रही।इनिशिएटर्स ऑफ चेंज के चेयरमैन गौरवदीप सिंह ने लीफोर्ड हेल्थकेयर के चेयरमैन जीवनलाल गुप्ता का इस नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। जीवनलाल गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा, "मुझे यह देखकर बेहद खुशी हो रही है कि युवा वर्ग समाज के लिए इतनी प्रतिबद्धता से काम कर रहा है। पंजाब के युवाओं के साथ मिलकर शहर के बच्चों की सेवा करने का अवसर पाकर मैं बेहद उत्साहित हूं। मैं और मेरी टीम अगले तीन वर्षों तक इनिशिएटर्स ऑफ चेंज के साथ मिलकर बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित रहेंगे।"यह साझेदारी पंजाब के ग्रामीण बच्चों को शिक्षा के ज़रिए सशक्त करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।

Initiators-Of-Change-And-Leeford-Healthcare-Together-Started-A-Free-Evening-School-More-Than-100-Children-Will-Benefit



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं