September 17, 2026 12:44:42
सीजीएसटी ने ओमेक्स कंपनी से वूसला दस करोड़ रुपए का जुर्माना, रेलवे से जमीन लीज पर लेने के बाद नहीं दि

सीजीएसटी ने ओमेक्स कंपनी से वूसला दस करोड़ रुपए का जुर्माना, रेलवे से जमीन लीज पर लेने के बाद नहीं दिया था जीएसटी

Jan21,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना

सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स (CGST) लुधियाना ने प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी ओमेक्स से 10 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला है। उक्त रियल एस्टेट कारोबारी के खिलाफ लंबे समय से जांच चल रही थी। जांच के बाद CGST टीम ने कारोबारी पर10 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया और अब उससे वसूल भी कर दिया।

CGST के अधिकारियों ने बताया कि, ओमेक्स ने लुधियाना में रेल लैंड डेवलपमेंट आथोर्रिटी से एक जमीन लंबे समय के लिए लीज पर ली है। कंपनी ने इसके एवज में रेल लैंड डेवलपमेंट आथोरिर्टी को जो राशि प्रीमियम के तौर पर दी थी, उसका जीएसटी नहीं अदा किया था। कंपनी ने ये जमीन साल 2022 में एक एग्रीमेंट के तहत ली थी और तब से प्रीमियम राशि का जीएसटी जुर्मानें सहित करोड़ों रुपए में बन गया था। सीजीएसटी अधिकारियों का कहना है कि जांच में जब अनियमितताएं पाई गई तो रियल इस्टेट कंपनी को इस संबंध में नोटिस जारी किए गए। नोटिस के बाद उक्त कंपनी ने 10 करोड़ रुपए की राशि सीजीएसटी विभाग को जमा करवा दी है। इस मामले की जांच अभी भी जारी है। सूत्र बताते हैं कि ओमेक्स ने रेलवे से जो हिस्सा लीज पर हासिल किया है, वह 5.25 एकड़ में फैला हुआ है और कंपनी करीब 500 करोड़ रुपए की इंवेस्टमेंट के साथ यहां लग्जरी फलैट, हाई फुट फॉल मार्केट लाने वाली है।

The-Cgst-Has-Recovered-A-Fine-Of-Ten-Crore-Rupees-From-Omaxe-Company-For-Not-Paying-Gst-After-Taking-Land-On-Lease-From-The-Railways

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं