September 17, 2026 11:59:12
आईसीएआई लुधियाना शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेरणादायक सेमिनार का आयोजन

आईसीएआई लुधियाना शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेरणादायक सेमिनार का आयोजन

Mar7,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana


डेस्क, लुधियाना

आईसीएआई की लुधियाना शाखा (NIRC) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर “Rise, Lead, Transform – Beyond Boundaries” थीम के अंतर्गत एक प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सेमिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह कार्यक्रम आईसीएआई की Women Members Excellence Committee के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिला पेशेवरों की उपलब्धियों, नेतृत्व क्षमता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना था। इस प्रोग्राम की अगुवाई आईसीएआई की लुधियाना शाखा (NIRC) के नवनियुक्त चेयरमैन सीए विकास गाेयल की ओर से की गई और श्रीमती प्राची अग्रवाल, डिप्टी जनरल मैनेजर एवं आईसी हेड, आईसी चंडीगढ़, इंडियन बैंक ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। 

सेमिनार में प्रतिष्ठित वक्ताओं द्वारा पेशेवर विकास, नेतृत्व और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली सत्र प्रस्तुत किए गए। लोकप्रिय यूटयूबर सुश्री मनकीरत कौर की ओर से  “She Leads the World – But Who Leads Her Health” (पोषण, हार्मोन एवं समग्र स्वास्थ्य) पर और सीए आंचल कपूर जीएसटी सलाहकार एवं लिटिगेशन विशेषज्ञ की ओर से “Mastering Tax & Law: A Woman CA’s Path to GST Litigation” पर बेहतरीन जानकारियां मैंबर्स को दी गई। डॉ. शिब्बा टक्कर, हृदय रोग विशेषज्ञ, हीरो हार्ट एवं डीएमसीएच की मौजूदगी ने भी महिला दिवस के इस कार्यक्रम में खूब चार चांद लगाए।

 कार्यक्रम की शुरुआत सीए केशव गुप्ता, सचिव, लुधियाना शाखा के प्रेरणादायक उद्घाटन वक्तव्य से हुई, जिसके पश्चात सीए विकास गोयल, अध्यक्ष, लुधियाना शाखा द्वारा स्वागत संबोधन दिया गया। अपने संबोधन में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए महिला पेशेवरों की उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं बढ़ते नेतृत्व की सराहना की। सेमिनार में लुधियाना एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में लुधियाना शाखा की प्रबंध समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे: 

• सीए विकास गोयल – अध्यक्ष 

• सीए राकेश कुमार ग्रोवर – उपाध्यक्ष 

• सीए केशव गुप्ता – सचिव 

• सीए अवनीत सिंह – कोषाध्यक्ष 

• सीए शिल्पी शर्मा – प्रथम महिला सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन 

• सीए मोहित वासन 

 तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष एवं सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन सदस्य • सीए सुमित भारती गुप्ता 

– प्रबंध समिति सदस्य • सीए लोविश गुप्ता 

– प्रबंध समिति सदस्य • सीए अमन गर्ग 

कार्यक्रम का समापन सीए राकेश कुमार ग्रोवर, उपाध्यक्ष, लुधियाना शाखा द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। उन्होंने सभी वक्ताओं, अतिथियों, प्रायोजकों एवं प्रतिभागियों का कार्यक्रम को सफल बनाने में दिए गए सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। 

आईसीएआई लुधियाना शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेरणादायक सेमिनार का आयोजन आईसीएआई लुधियाना शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेरणादायक सेमिनार का आयोजन आईसीएआई लुधियाना शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेरणादायक सेमिनार का आयोजन आईसीएआई लुधियाना शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेरणादायक सेमिनार का आयोजन आईसीएआई लुधियाना शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेरणादायक सेमिनार का आयोजन

Ludhiana-Branch-Of-Icai-Celebrates-International-Womens-Day-With-Inspiring-Seminar



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं