September 17, 2026 11:59:09
पंजाब में 3 दिन लोगों को झेलने पड़ सकते हैं बिजली कट, मंत्री अरोड़ा बोले- 1 मई से शार्टेज नहीं रहेगी

पंजाब में 3 दिन लोगों को झेलने पड़ सकते हैं बिजली कट, मंत्री अरोड़ा बोले- 1 मई से शार्टेज नहीं रहेगी; Aap छोड़ने की चर्चा पर कहा- अभी मंत्री हूं

Apr27,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में लोगों को 3 दिन और बिजली कट झेलने होंगे। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि एक मई से बिजली की शॉर्टेज नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि पिछले सालों के मुकाबले मई-जून जैसी डिमांड अप्रैल में ही बढ़ गई, इस वजह से अचानक बिजली की कमी हुई। इस वजह से शोर ज्यादा मच रहा है। मगर, जल्द इसे दूर करने के लिए सारे प्लांट फंक्शनल किए जा रहे हैं। वहीं इंडस्ट्री को ओपन मार्केट से बिजली खरीदने की छूट दी जा रही है। मंत्री की बातों से यह भी खुलासा हुआ कि अभी तक पंजाब के थर्मल प्लांटों की रिपेयर भी पेंडिंग है क्योंकि उसके लिए सरकार ने 25 मई तक का टाइम सेट किया था। वहीं एक थर्मल प्लांट बाढ़ के बाद से ही बंद पड़ा है। ऐसे में बिजली शॉर्टेज को लेकर सरकार की प्लानिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस दौरान मंत्री संजीव अरोड़ा से पत्रकारों ने पूछा कि उनकी भी 7 सांसदों की तरह AAP छोड़ने की चर्चा है। इस पर अरोड़ा ने कहा कि मैं पंजाब सरकार का मंत्री हूं। मेरी 6-8 महीने से राघव चड्‌ढा से बात नहीं हुई है। मैं कैबिनेट मंत्री के तौर पर ही बात कर रहा हूं।


अप्रैल में डिमांड आ गई, हमारी तैयारी मई-जून की थी

मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा- आपको पता है कि पिछले कुछ समय में बिजली की कमी रही है, जैसा कि हमने सोचा नहीं था। यह बहुत ही अनएक्सपेक्टेड था। हमने ऐसा सोचा नहीं था कि ऐसी स्थिति बनेगी और इतनी गर्मी पड़ेगी। पंजाब ही नहीं, पूरे नॉर्थ इंडिया में यह दिक्कत आई है। हर स्टेट में कमी रही है। आपको बताएंगे, जितनी इस बार अप्रैल में डिमांड आ गई, हालांकि यह डिमांड मई के आखिरी हफ्ते या जून के पहले हफ्ते में आती थी। हमारी उस हिसाब से पूरी तैयारी थी। इस दिन से बिजली की डिमांड 12% बढ़ गई। इसे पूरा करने के लिए हर जगह से कोशिश की। कल (रविवार रात) पावरकट नहीं था। आने वाले समय में उम्मीद है कि कमी खत्म हो जाएगी। एक मई से पावर शॉर्टेज नहीं रहेगी। थर्मल प्लांट की रिपेयर इस तरह सेट की गई होती है, 25 मई तक का समय रखा हुआ था। लेकिन इस बार गर्मी ज्यादा हो गई। दिन के बजाय रात को ज्यादा दिक्कत हो रही है।

रियलटाइम मार्केट से भी ज्यादा बिजली नहीं मिल रही

मंत्री अरोड़ा ने कहा- रियल टाइम मार्केट से हम बिजली लेते हैं, हमें केवल 2-5% प्रतिशत ही मिल रही है। अब हम कई स्टेटों से बिजली ले रहे हैं। टाटा से बैकिंग की है। मुकेरियां में एक प्लांट रिपेयर पर था, उसे फ्लड में नुकसान हो गया था। वह 10 मई को चालू हो रहा है। मंत्री ने कहा कि पिछले साल से अनप्लांड शॉर्टेज 75% कम है। मंत्री ने बताया कि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे बिजली की मांग काफी बढ़ गई है। लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने अगले चार दिनों तक बिजली कटौती न करने का फैसला लिया है। हालांकि इस दौरान पावर ग्रिड आदि का काम जारी रहेगा। साथ ही यह भी तय किया गया है कि आगे से लगातार 4 घंटे से अधिक कटौती नहीं होगी।

उद्योगों को सीधे बिजली खरीदने की अनुमति

मंत्री ने कहा कि उद्योगों को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक आरटीएम रियल टाइम मार्केट) से बिजली खरीदने की अनुमति दी गई है। इसके लिए उनसे कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि इसके लिए रेगुलेटरी कमीशन की अनुमति जरूरी होगी, जिस पर सरकार की बातचीत हो चुकी है। मंत्री ने कहा कि सरकार पावर बैकिंग की व्यवस्था को मजबूत करने पर काम कर रही है। हाइडल प्लांट 10 मई तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए दिन-रात काम चल रहा है। प्लांट की मरम्मत के लिए स्पॉट टेंडर भी जारी किए जा चुके हैं। सरकार ने स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर 10 रुपए प्रति यूनिट तक बिजली खरीदकर लोगों को सप्लाई दी जा रही है। साथ ही यह भी कहा गया कि फ्री बिजली के कारण कटौती हो रही है, यह धारणा गलत है।

Punjab-Residents-May-Face-Power-Cuts-For-Three-Days-With-Minister-Arora-Stating-That-The-Shortages-Will-Be-Over-From-May-1st-Regarding-Discussions-About-Leaving-Aap-He-Said-I-Am-Still-A-Minister



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं